ये बात हर कोई जानता है कि अगर आपका खानपान सही हैं तभी आप स्वस्थ रह पाते हैं। लेकिन जब कभी भी हेल्दी खाने के लिए कहा जाता है तो हम अपने भोजन में एक फल को शामिल करके कहते हैं कि बहुत हुआ और हमने तो कर लिया हेल्दी चीज का सेवन।
ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार होता है जब काम से पहले हम सभी सिर्फ एक केला या लंच के साथ एक सेब का सेवन कर लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह वाकई पर्याप्त है। तो आइए आज हम अपनी बात की शुरूआत इस विषय के साथ करेंगे कि हेल्दी मांसपेशियां यानि मसल्स क्यों जरूरी है और इनके लिए हमें उचित मात्रा में प्रोटीन का सेवन क्यों करना चाहिए।
जैसे हमारे शरीर के कई सारे ऐसे अंग जो हमें स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं उन्हीं में से एक हैं हमारी मांसपेशियां। अगर मांसपेशियां स्वस्थ हों तो आपका शरीर मजबूत बना रहता है। इतना ही नहीं आप रोजमर्रा के काम तो चुटकियों में निपटा सकती हैं। मांसपेशियां मजबूत होने का एक और बड़ा फायदा ये भी है कि ये हमारे शरीर के जॉइंटस यानी हड्डियों के जोड़ भी अच्छी हालत में रहते हैं।
यदि घुटने या कंधे के आसपास की मसल्स कमजोर हों तो उन हिस्सों में खराबी की आशंका ज्यादा होती है। मजबूत मांसपेशियों से हमारा संतुलन ठीक रहता है और गिरने की संभावना न के बराबर हो जाती है। इससे हड्डी से जुड़ी सभी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
प्रोटीन-युक्त डाइट का करें सेवन
याद रहें अच्छे प्रोटीन का सेवन करने के लिए आप दिन भर में इसको सबसे पहले विभाजित कर लें। दिन भर के तीन बार वाले प्रमुख भोजन के साथ और नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजें ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। अगर आप प्रोटीन के सेवन को इस प्रकार से विभाजित कर लेते हैं तो ऐसे में खून में एमिनो ऐसिड सर्वोत्तम स्तर पर बना रहता है और मसल्स की मरम्मत होने में वृद्घि तेजी से होती है।
प्रोटीन से युक्त चीजें
दूध,मांस,पॉल्ट्री,मछलियां,अंडे,बींस,दालें,दुग्ध उत्पाद,सोया और साबुत अनाज आदि।
तंदुरुस्त मांसपेशियों के लिए करें ये काम
बहुत बार ऐसा होता है जब कई सारे लोगों के जहन में ये सवाल आता होगा कि आखिर तंदुरुस्त मांसपेशियों के लिए हम करें तो करें क्या? क्या केवल दूध का सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। लेकिन बात दें कि आपकी मसल्स जब तक तंदुरुस्त नहीं हो सकती जब तक की आप अपने भोजन में कुछ प्रोटीन युक्त चीजें और रोजमर्रा की जिंदगी में व्यायाम करना शुरू नहीं कर देते। क्योंकि इनमें से सिर्फ कोई एक ही चीज कर लेंने से आपको पूरा फायदा नहीं मिल सकेगा।
ध्यान रहें ज्यादा प्रोटीन खाने से मांसपेशिया नहीं बढ़ेगी…
क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आप जो भी अपने दैनिक भोजन लेते हैं उससे आपको कितना प्रोटीन मिलता है? बता दें कि प्रोटीन की कितनी मात्रा लेनी है ये उम्र,लिंग,शारीरिक अवस्था और सक्रियता के स्तर पर निर्भर करती है। एक स्वस्थ वयस्क इंसान को उसके शरीर के वजन के मुताबिक 1 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम की आवश्यकता होती है।
यानि यदि आप 30 साल की महिला हैं तो ज्यादा समय शिथिल बैठी रहती हैं और आपका वजन 55 किलोग्राम है तो आपको अपने भोजन में हर रोज 55 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप ज्यादा वर्कआउट या फिर जिमिंग करती हैं तब आपको मांसपेशियों के टीशू की बेहतर वृद्घि के लिए ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होगी।