सावन का आज पहला सोमवार है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए मंदिर में जाकर सावन के दिनों में शिवालय में जलाभिषेक करना और दान करना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप किसी करणवश इस विशेष दिन पर मंदिर नहीं जा पाए तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे ही कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इससे आपको मंदिर में दर्शन के बराबर ही फल मिलेगा। तो आइए एक बार आप भी जान लें उन तरीकों के बारे में।
1.गंगा नदी की मिट्टी में ही शिवलिंग तैयार करके पूजा करने से दोगुना फल मिलता है। इसके लिए आप मिट्टी को गंगाजल में मिलाकर गीला कर लें। अब उसे शिव की आकृति दें। इसे पूजा करने के लिए सबसे ज्यादा शुद्घ माना जाता है।
2.शिवलिंग के सूख जाने के बाद इसे कांसे या पीतल की किसी थाली या पात्र में रख दें। इसके बाद शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें।
3.जो लोग मिट्टी के शिवलिंग तैयार नहीं कर सकते ऐसे लोग काले पत्थर या पारद के शिवलिंग की पूजा करें।
4.घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए भगवान शिव दरबार की पूजा करना शुभ माना जाता है। गृहस्थों को घर में शिव-पार्वती और उनके पूरे परिवार की पूजा करनी चाहिए।
5.जो लोग किसी कारणवश मंदिर नहीं जा पाए वो घर पर ही शिव जी का ध्यान करते हुए मानसिक पूजा करें। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अच्छा माना जाता है।
6.भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के बाद उन्हें भांग,धतूरा और शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे।
7.मुरादें पूर्ति के लिए गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें। पूजा करने के बाद इस रस को किसी पेड़ की जड़ में डाल दें।