BREAKING NEWS

Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾इजराइल: PM नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, न्यायपालिका में बदलाव की योजना पर जताया था विरोध ◾ईडी की जांच में आईसीडीएस भर्ती में कुछ अनियमितताएं पाई गईं◾कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दिया निर्देश- 'सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के लिए मंजूरी पर 6 महीने के भीतर फैसला करें'◾

शनिदेव: इन तीन लोगों को नहीं करते हैं परेशान,ये हैं शनि देव की 3 सबसे प्यारी राशियां

कहते हैं कि शनि देव हर किसी को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।शनि का नाम सुनते ही लोग भयभीत हो जाते हैं।लेकिन सत्यता ये है कि शनि सभी को परेशान नहीं करते हैं।आइए जानते है शनि देव की 3 सबसे प्यारी राशियाें के बारे में।

पृथ्वी पर मौजूद हर मनुष्य के अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब शनि के पास होता है।लोगों की धारणा है कि शनि देव इन अवस्था में बुरे फल प्रदान करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, विशेष परिस्थितियों में शनि शुभ फल भी प्रदान करते हैं।इसी कारण शनिदेव को दंडाधिकारी या फिर कलयुग के न्यायाधीश के रूप में भी जाना गया है।

शनि देव की प्रिय राशियां

शनि की तीन राशियां सबसे प्रिय मानी जाती हैं। ये राशियां हैं मकर, कुंभ और तुला।

मकर और कुंभ इसलिए हैं क्योंकि शनि देव इन राशियों के स्वामी कहे जाते हैं। वहीं तुला शनि की उच्च राशि मानी जाती है।कुंभ राशि के जाीतकों को शनि देव  मान-सम्मान और धन भी प्रदान करते हैं।कुंभ राशि के स्‍वामी भी शनि देव हैं। लिहाजा इस राशि वालों पर शनि की विशेष कृपा रहती है। ये अच्‍छे लीडर बनते हैं और जीवन में ऊंचा पद, ख्‍याति पाते हैं। शनि की मेहरबानी इन्‍हें कई कष्‍टों से बचाए रखती है। 

मकर राशि- इस राशि के लोग यदि नियमों का पालन करते हैं और दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं तो शनि देन इन राशि वालों को मान सम्मान और धन भी प्रदान करते हैं।ये जातक  यदि दूसरों का भला करते हैं, उनकी उन्नति में सहायक बनते हैं तो शनि अप्रत्याशित फल प्रदान करते हैं. ऐसे लोग जीवन में उच्च पद पाते हैं।

 तुला राशि-तुला राशि वाले यदि दूसरों का भला करते हैं तो यह उनकी उन्नति में उनके सहायक बनते हैं। यदि तुला राशि के जातक अपने कर्म अच्छे रखें तो शनि उन्हें अप्रत्याशित फल भी प्रदान करते हैं और उन्हें अपने जीवन में उच्च पद प्राप्त होते हैं। यही नहीं शनि इन राशियों को लाभ के साथ और भाग्य में वृद्धि करते हैं। व्यापार में अच्छा समय लाते हैं।