आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन स्पेस शेयर किया। फिल्म में दोनों की शानदार बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। तभी लोगों ने फील किया कि ये सिर्फ उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ही नहीं है, ये एक मैजिक है। ब्रह्मास्त्र के बाद अब एक बार फिर ये जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है।
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद फैंस इन दोनों को बड़े पर्दे पर फिर साथ देखने के इंतजार कर रहे हैं। फैंस के इस इंतजार नीतेश तिवारी और मधु मंतेना की अगली फिल्म में खत्म होने वाला हैं।दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नीतेश तिवारी और मधु मंतेना की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में साथ दिखाई देंगे। इससे पहले, अफवाहें फैली थीं कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी।
मगर अब खबर है कि रणबीर कपूर के अपोजिट उनकी वाइफ आलिया भट्ट को मेकर्स ने कास्ट कर लिया है। इसी बीच अब नीतेश तिवारी और मधु मंतेना की फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर की इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2023 से शुरू होने वाली है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इस फिल्म को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट इस फिल्म में मां सीता का रोल प्ले करने वाली है, तो वहीं रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। रावण की कास्टिंग अभी फाइनल नहीं हुई है। हालांकि रावण के रोल के लिए साउथ के जाने-माने स्टार यश से बात चल रही है। लेकिन ‘केजीएफ’ स्टार ने अभी तक इस फिल्म को साइन नहीं किया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में है। ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया और रणवीर की जोड़ी बिग स्क्रीन पर दूसरी बार साथ दिखेंगी।