हिंदू धर्म में कपूर का धार्मिक महत्व है। कपूर पूजा में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी चीज होती है। वैसे तो कपूर स्वास्थ्य उपयोग में काफी फायदेमंद होता है लेकिन कई ज्योतिषीय ने भी कपूर के उपयोग को कारगर माना है। कपूर का इस्तेमाल पूजा के अलावा कुछ अन्य कारगर और चमत्कारिक उपाय में भी किया जाता है। जो आपकी धन समृद्घि जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलवाता है। तो आइए जानते हैं उन कुछ खास उपायों के बारे में…
1.अक्षय पुण्य का फल इस तरह पाएं
शास्त्रों के मुताबिक देवी-देवताओं से विशेष पुण्य प्राप्ति के लिए रोजाना सुबह-शाम आरती में कपूर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
2.कालसर्प दोष से मिलती है मुक्ति
कपूर के प्रयोग से पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। इन दोषों को दूर करने के लिए आप कपूर को घी में भिगोकर सुबह,शाम और रात में जलाएं। इसके साथ ही घर के शौचालय और बाथरूम में दो-दो टिकिया रख दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है।
3.इस तरह बचाव करें आकस्मिक दुर्घटना से
आकस्मिक घटना या दुर्घटना की वजह राहु-केतु और शानि होते हैं। रात में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर आरती भी जरूर करें। इस तरह से आप आकस्मिक दुर्घटनाओं से अपना बचाव कर सकते हैं। वैसे सोने से पहले कपूर जलाना भी लाभकारी माना जाता है।
4.वास्तु दोष करें इस तरह से दूर
ज्योतिष के मुताबिक घर के किसी भी भाग में वास्तु दोष है तो उस जगह पर कपूर की दो टिकिया आप वहां पर जलाकर रख दें। जब वो खत्म हो जाएं तब एक और टिकिया रख दें। ऐसा करने से वास्तुदोष से छुटकारा मिल सकेगा।
5.पैसों के लिए करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक धन-धान्य के लिए आपको रोज रात के समय रसोई की सफाई करते वक्त चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी। साथ ही आपके आय में बढ़ोत्तरी होगी।
6.भाग्य इस तरह से जगाया जाता है
भाग्य वृद्घि के लिए आपको पानी में कपूर के तेल में कुछ बूंदें डालकर नहा लें। इससे आप पूरे दिन तरोताजा रहेंगे। इसके साथ ही आपका भाग्य भी जाग्रत होगा। अगर आप शनि दोष से भी मुक्ति पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसमें चमेली के तेल की कुछ बूंदें डाल लें। इस उपाय को सिर्फ शनिवार के दिन ही करें।