गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है।विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन का स्वामी बृहस्पति है. इस दिन को धन, समृद्धि, ऐश्वर्य, ज्ञान और संतान का कारक माना जाता है। इस दिन बहुत से लोग व्रत रखते हैं. विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिन कुछ उपाय करने से जीवन के सभी कष्टों को दूर किया जा सकता है। आइए जानें इस दिन आप कौन से उपाय कर सकते हैं।
गुरुवार के दिन व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की समस्या नहीं आती। माना जाता है कि भगवान बृहस्पति को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद होती हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे – चने की दाल, फल आदि दान करें।
गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें।अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
अगर गुरु ग्रह दोष की वजह से आपके काम अटके हुए हैं तो पीड़ित जातक को गुरुवार के दिन सुबह स्नान के जल में एक चुटकी हल्दी डालकर नहाना चाहिए। स्नान के बाद घर के पूजा स्थल पर भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं ।