बॉलीवुड के सुपरस्टार Ranveer Singh ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबको दीवाना बना रखा है। सोशल मीडिया पर भी रणवीर सिंह बहुत एक्टिव रहते हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है उस तस्वीर में रणवीर सिंह को पहचानना बहुत ही मुश्किल है।
उस तस्वीर में वह पहचाने ही नहीं जा रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह की यह तस्वीर साल 1985 के पहले की है और इस तस्वीर में उनके बाल काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।
Ranveer Singh की इस तस्वीर पर दीपिका ने किया ऐसा कमेंट
रणवीर सिंह ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा है, ‘Avant Garde Since 1985’। रणवीर सिंह की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। रणवीर की इस तस्वीर उनके फैंस को बहुत ही पसंद आ रही है लेकिन उनकी गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण को यह तस्वीर बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है।
https://www.instagram.com/p/BkZZWJRALc0/?utm_source=ig_embed
दीपिका ने इस तस्वीर के नीचे नो लिखकर कमेंट किया है। रणवीर सिंह की इस तस्वीर को अभी तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
बचपन से ही Ranveer Singh स्टाइलिश रहे हैं
अक्सर रणवीर सिंह अपने स्टाइलिश लुक और अपने अजीबोगरीब पहनावे से सुर्खियों में बने रहते हैं। रणवीर सिंह जो भी पहनते हैं वह उसमें बहुत कॉन्फिडेंट रहते हैं।
https://www.instagram.com/p/BkDer57AYx5/?utm_source=ig_embed
रणवीर सिंह ने जब सोशल मीडिया पर अपनी यह तस्वीर शेयर की तो बॉलीवुड के सितारों के कमेंट्स की बौछार ही लग गई।
Ranveer Singh की तस्वीर पर आयुषमान और अदिति ने भी किया कमेंट
आयुषमान खुराना ने रणवीर की फोटो देख कर कमेंट किया- ‘गुलशन ग्रोवर ने विश्वनाथ में यह हेयर स्टाइल रखा था’। वहीं, अदिति राव हैदरी ने लिखा- ‘एपिक’ और डायना पेंटी ने फनी इमोजी बना कर लिखा, ‘हाहाहाहा टॉप’।
Ranveer Singh फिल्म सिंबा की शूटिंग में बिजी हैं
हर किसी को रणवीर सिंह का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। आजकल रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म सिंबा की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। जिसमें वह काफी अच्छे लग रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भी अपने इस लुक को शेयर किया है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे