सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग दंपत्ति का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग दंपत्ति चोरों को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल यह मामला तमिलनाडु के Tirunelveli का है जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति के घर रात को चोर घुस गए थे।
चाकू-छुरी ये सब उन चोरों के हाथों में थी। चोर लूटने के इरादे से उस घर में घुसे थे। लेकिन उन बुजुर्ग दंपति ने चोरों को रौंदा कि वह अब कभी भी किसी बुजुर्ग के घर चोरी करने के बारे में सोचेंगे भी नहीं।
बुरी तरह से मारा बुजुर्ग दंपत्ति ने चोरों को
एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चोरों को मारने का यह वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को बुजुर्ग दंपत्ति की सहास की तारीफ कर रहे हैं।
#WATCH Tamil Nadu: An elderly couple fight off two armed robbers who barged into the entrance of their house & tried to strangle the man, in Tirunelveli. The incident took place on the night of August 11. (date and time mentioned on the CCTV footage is incorrect) pic.twitter.com/zsPwduW916
— ANI (@ANI) August 13, 2019
यह अंकल हैं 70 साल के
शानमुगवेल 70 साल के हैं और जिस समय चोर घर में घुसे वह बाहर बैठे हुए थे। पीछे से आकर उनका गला चोरों ने दबा लिया। चोरों से अपने आपको उन्होंने छुड़वाया जिसके बाद वह पूरे साहस के साथ चोरों के साथ लड़े। इतने में ही बाहर उनकी पत्नी सेंथमराई भी आ गईं।
फिर क्या था दोनों ने चोरों को ऐसे मारा जिसका कोई जवाब ही नहीं। जो कुछ भी उनके हाथ में आया उन दोनों ने चोरों पर हमला किया। वह चोरों से जब तक लड़ते रहे तब तक वह डर के मारे भाग नहीं गए।
यहां पर पिछले 40 सालों से रह रहे हैं
इस मामले पर जब शानमुगवेल ने बात की तो उन्होंने कहा कि इस जगह पर वह पिछले 40 सालों से रह रहे हैं। गांव से थोड़ा उनका घर अलग है। वह हमेशा ऐसी हरकतों के लिए तैयार रहते हैं।
उन्होंने पुलिस में चोरों की शिकायत दर्ज कर दी है। चोरों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। लेकिन अंकल की डेयरिंग ने सबका मन जीत लिया है।