पूजा करते समय आंखों से आंसू, नींद, उबासी और छींक आती है तो इसके पीछे छिपे होते हैं भगवान के कुछ संकेत।कई बार आपने ये महसूस किया होगा की पूजा करते वक्त हमारी आंखों से आंसू आने लगते है। शास्त्रों के अनुसार पूजा करते वक्त हमारी आंखों का नम होना, आंसू आना, नींद और उबासी या फिर छींक आना यह एक बहुत बड़ा रहस्य है।
पूजा के दौरान जम्हाई या नींद आना
शास्त्रों में माना गया है कि सच्ची श्रद्धा और सच्चे मन से की गई पूजा हमेशा फलदायी होती है। इस तरह से पूजा पाठ करने वालों के घर में हमेशा सुख शांति रहती है। लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को पूजा के दौरान नींद या जम्हाई आती है और हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन पूजा के समय नींद और जम्हाई आती है तो इसका मतलब ये है कि उस व्यक्ति के मन में दो विचार चल रहे हैं। उसका ध्यान पूजा में ना होकर कहीं और ही है। शास्त्रों में इस तरह की पूजा पाठ को स्वीकार नहीं किया जाता है, इस पूजा का आपको कोई फल नहीं मिलता।
पूजा के समय आंसू आना
शास्त्रों और पुराणों के मुताबिक, अगर पूजा पाठ के समय आपकी आंखों से आंसू निकलते हैं तो आपको समझ जाना चाहिए कि भगवान आपको कुछ संकेत दे रहा है। भगवान आपको संकेत दे रहे हैं कि जल्द ही आपकी परेशानी खत्म होने वाली है। परेशानियां से कभी भी गरना नहीं चाहिए बल्कि हिम्मत से उनका सामना करना चाहिए। बगवान कई बार अपने भक्त की परीक्षा ले रहे होते हैं जिसे हमें खुश होकर पास करना है।