कहते है ना किसी से प्यार करो तो अपने प्यार का इजहार जरूर करें। आपने बॉलीवुड का एक गाना भी सुना होगा जिसमें इस बात जिक्र किया गया है, लेकिन यहाँ ध्यान रखने वाली बात है आप किसी से अपने प्यार का इजहार तब ही करें जब आपको पता हो की वो भी आप में दिलचस्पी रखती हो, अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपके साथ भी कुछ ऐसा हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसका साबुत दे रहा है। वीडियो देखने से लग रहा है ये किसी कॉलेज या स्कूल का है।
कुछ सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का काफी ही उमंग भरे अंदाज में एक लड़की को भरे क्लास में प्रपोज करने के लिए जाता है लेकिन उसके साथ कुछ और ही हो जाता है। इसके लिए आप वीडियो को खुद ही देख ले। वीडियो को एक क्लास में अंदर बनाया गया है। लड़का अपने हाथो में एक गुलाब का फूल लिए एक लड़की की तरफ तेजी के साथ बढ़ता है क्लास में और भी बच्चे बैठे हुए थे।
लड़का कुछ दूर चल कर घुटने पर बैठ कर एक लड़की को प्रपोज करता है लेकिन तभी लड़की उसके प्रपोजल को रिजेक्ट कर देती है और उसके गाल पर एक जोड़दार थप्पड़ मार देती है। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर शेयर किया गया है जिसको देखने वालो की संख्या अब लाखों में है और लाइक करने वालो की संख्या भी 6 हजार से अधिक है। अब सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है।
कमेंट देखें:
एक यूजर लिखता है “और पॉटी स्टाइल में बैठ कर प्रपोज कर”। एक और यूजर लिखता है “दिल को सुकून मिला”। वही एक यूजर लिखता है “मुझे इस स्कूल में जाना है क्योंकि यहां का ड्रेस केसरिया (भगवा रंग) है”। इसके साथ ही एक और यूजर लिखता है “या फिर बाद में लड़कियां बोलती ह लड़के हाथ उठाते ह हम्पे”। एक यूजर लिखता है “बाद में यही लडका अपनी बीवी को मरेगा”।