लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

बच्चों की नकली बंदूक दिखाकर लड़की ने धमकाए कर्मचारी, फिर बैंक लूटकर हो गई फरार

बैंक लूटना कोई बच्चों का खेल नहीं है, लेकिन एक लड़की ने बच्चों के खेलने की नकली बंदूक दिखाकर बैंक लूट लिया। इसके बाद वह वहां से भाग गई। अब यह घटना पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। जिस किसी को भी इस घटना के बारे में पता चला

बैंक लूटना कोई बच्चों का खेल नहीं है, लेकिन एक लड़की ने बच्चों के खेलने की नकली बंदूक दिखाकर बैंक लूट लिया। इसके बाद वह वहां से भाग गई। अब यह घटना पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। जिस किसी को भी इस घटना के बारे में पता चला वह हैरान रह गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवती ने बैंक से अपने ही खाते से 10 लाख रुपये लूट लिए। घटना लेबनान की है।
बैंक लूटने वाली इस लड़की का नाम सैली हाफिज है। 28 साल की एक लड़की हाथ में बच्चों की बंदूक लेकर बैंक पहुंची। इसके बाद उन्होंने फिल्मी अंदाज में बैंक कर्मचारियों को बंदूक दिखाई और पैसे वापस लेने को कहा। लड़की के हाथ में बंदूक देखकर बैंक कर्मचारी इतने डर गए कि वे चीखने-चिल्लाने लगे। इसके बाद हाफिज ने कहा कि वह किसी को नहीं मारेगी, बल्कि उसे पैसे चाहिए। इसके बाद बैंक कर्मचारी ने उसके खाते से 10 लाख रुपये निकालकर उसे दे दिए।
हैरान करने वाली है वजह 
अब आप सोच रहे होंगे कि जब लड़की को अपने ही खाते से पैसे चाहिए थे तो उसने बंदूक क्यों दिखाई। सैली ने खुद एक वीडियो में यह बताया था कि उन्हें अपनी बहन के कैंसर के इलाज के लिए इस पैसे की जरूरत है। सैली ने बताया कि उसे 40 लाख रुपये चाहिए और उसके खाते में 16 लाख रुपये हैं। यह पैसा तीन साल से बैंक में फंसा था। बैंक उन्हें केवल 15,000 रुपये दे रहा था। इसलिए मजबूर होकर उन्हें बंदूक दिखाकर 10 लाख रुपए निकालने पड़े।
आपको बता दें कि लेबनान में साल 2019 में आए आर्थिक संकट के बाद बैंकों में जमा तीन साल के लिए फ्रीज कर दिया गया है। पैसा निकालने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। तो लड़की को ऐसा कदम उठाना पड़ा। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी घटना का लाइव वीडियो खुद लड़की ने रिकॉर्ड किया और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।