अपने देश में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। काफी धूमधाम से सभी के घरों पर तैयारी की जा रही है। लेकिन शादियों में कई बार ऐसा होता है, जिसमें चोरी और लूटमार की घटनाएं भी सामने आती हैं। अभी हाल ही में दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक शादी में चोरी का मामला सामने आया है।
शादी में ग्रूम्स ने करीब एक लाख रुपये के नोटों वाला माला पहना था। तभी अचानक दो शख्स आते है और लड़के के गले से 500 के नोटों वाली माला लेकर भाग जाते है। आपको बता दे, की ये मामला पिछले महीने की 31 जनवरी का बताया जा रहा है।
दूल्हे के परिवार वालो ने दिल्ली पुलिस से शिकायत में बताया कि, शादी में स्कूटी से आए दो लड़को ने दूल्हे के गले से 500 रुपये के माला लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक उन दोनों लड़को की गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसके लिए इलाके के Cctv फुटेज को सही से देखा, तो पता चला कि लड़के गीता कॉलोनी के रहने वाले निकले।
अब उनसे वो सारा पैसा ले लिया गया है। दोंनो लड़के नशा के शिकार हो चुके थे जिस कारण उन्होंने ये काम किया। इस मामले की शिकायत अंकित गुप्ता नाम के शख्स ने जगतपुरी थाने में दी थी। उस दिन उसके भाई अनु गुप्ता की शादी पटपड़गंज रोड के पास एक होटल में हो रही थी।
इस मामले ने अब सभी को सतर्क रहने की एक बड़ी सीख दी है। शादी में ये सिर्फ माला चोरी का मामला है लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि, चोर एक साथ पूरे शादी का ही समान लेकर फरार हो जाते है। यहाँ पर एक प्रश्न भी उठता है कि दूल्हा के गले से नोटों की माला आखिर चोर चोरी कर के कैसे ले गए।