आपने बॉलीवुड का एक गाना तो सुना ही होगा ‘हम लाख छुपाए प्यार मगर दुनिया को पता चल जाएगा, लेकिन छुप-छुप के मिलने से मिलने के मजा तो आयेगा’। प्यार में मिलना जरुरी है लेकिन कभी-कभी यहीं मिलना मुसीबत की वजह बनती है। बिहार से कुछ एक ऐसी ही स्टोरी सामने आई है जिसमे अपने से मिलने के लिए शख्स उसके नानी के यहाँ पहुंच जाता है। फिर जो हुआ लड़का कभी सोच सकता है।
मामला बिहार के जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ककनचौर गांव का है जहां प्यार में पड़े एक जोड़े का गाँव के लोगों ने मंदिर में रात के तीन बजे शादी करा दी। शादी भी रात के अंधरे में फ़ोन के फ़्लैश लाइट जला कर हुआ। शादी के समय पूरा गाँव ही बाराती और सराती दोनों बन गई। शायद अभी तक का ये अपने तरीके का पहला शादी होगा। अब इस मामले की सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रही है।
जानकारी के अनुसार एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना तब भारी पड़ गया जब वो अपनी दिलरुबा से उसके गांव मिलने चला जाता है। लड़की का नाम पूजा कुमारी बताया गया जो अपने नानी के यहाँ रहने आई थी। इस बीच उसके प्रेमी को उससे मिले बिना रहा नहीं गया, वो लड़की से मिलने के लिए रात में उसके ननिहाल पहुंच जाता है। लेकिन जब वो अपनी प्रेमिका से इश्क़ फरमा रहा था तभी गाँव वालों की नजर उन पर पड़ जाती है। ग्रमीणों ने लड़के को पकड़ लिया।
पकड़े जाने के बाद सभी के बीच अनेकों बात होने लगी थी कोई बोल रहा था इनको पुलिस के हवाले दे दिया जाए, तो कोई बोल रहा था इनकी आपस में शादी करा दी जाए और ठीक ऐसा ही हुआ लोगों ने रात ही में तीन बजे के आस पास उनकी शादी गाँव के ही एक मंदिर में करा दी। लोगों के मुताबिक इन दोनों के प्यार की कहानी कई दिनों से चल रही थी। जब गाँव वालों ने दोनों को एक साथ देखा तो उनकी शादी करा दी गई।