लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

रात में फिरोजी पत्थर की तरह चमकती है दुनिया की ये रहस्यमयी झील, हमेशा खौलता रहता है इसका पानी

इस झील का पानी रात में नीले पत्थर की तरह हो जाता है। रात के समय नीले रंग के पत्थर की तरह इस झील का पानी चमकने लगता है। इस झील के रहस्य का पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाये हैं।

दुनिया अजीबो-गरीब चीजों से भरी हुई हैं, कुछ जगहें और चीजे तो रहस्यमयी है कि जानकर भी लोगों को अपने कानों पर यकीन नहीं होता है। कुछ रहस्य ऐसे हैं, जिनका वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाये हैं। आज आपको ऐसी ही एक रहस्यमयी झील के बारे में बताने वाले हैं जिसका पानी रात में नीले पत्थर की तरह हो जाता है। इसीलिए इस झील को दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील के नाम से जाना जाता है।
1685184772 mtijen101 hero shutterstock 1009776763
ये झील इंडोनेशिया में है और इसका नाम कावाह इजेन झील है। इस झील को इंडोनिशिया की सबसे ज्यादा खारे पानी की झील कहा जाता है। ये झील दिन में तो बिल्कुल नॉर्मल झीलों की तरह बर्ताव करती है और इसका पानी नॉर्मल रहती है, लेकिन जैसे ही रात होती है उसका पानी बिल्कुल नीले रंग का हो जाता है।
1685184782 mountijenhike
देर रात में ये पानी किसी नीले रंग के पत्थर की तरह दिखाई देता है। इस झील की एक और खास बात ये है कि इसके पानी का तापमान हमेशा 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म रहता है। अगर गलती से भी इस झील में कोई जानवर या पक्षी गिर जाएं तो उसकी खाल निकल जाएंगी। इस झील का पानी हमेशा ही खौलता रहता है, देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे किसी झील के नीचे भट्टी जला रखी हो।
1685184796 ijen
प्रशांत महासागर के किनारे-किनारे स्थित यह क्षेत्र दुनिया का सबसे खतरनाक भू-भाग माना जाता है। इसको रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। दुनिया की कुल एक्टिव 75 प्रतिशत ज्वालामुखी इंडोनेशिया में ही है। इनमें से एक ज्वालामुखी का नाम कावाह इजेन है जिसके नाम पर इस झील का नाम भी रखा गया है। इस अम्लीय झील के आसपास कोई आबादी नहीं रहती है और सैटेलाइट इमेज में रात के समय झील के पानी से फिरोजी रंग की रोशनी निकलती दिखाई देती है। 
1685184809 shutterstock 297591407
कावाह इजेन झील इतनी खतरनाक है कि इसके आसपास खुद वैज्ञानिकों की भी लंबे समय तक रहने की हिम्मत नहीं हुई। झील से निकल रहे फिरोजी कलर को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि ये सक्रिय ज्वालामुखी लगातार खौल रही है जिससे हाइड्रोजन क्लोराइड, सल्फ्यूरिक डाइऑक्साइड जैसी कई तरह की गैसें निकलती हैं। इन्हीं गैसों के आपस में मिलने से प्रतिक्रिया होती है जिससे नीला रंग निकलता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।