वैसे तो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर कई सारी वीडियोस शेयर करते रहते हैं,लेकिन हर 15 अगस्त के अवसर पर वह एक बच्चे की वीडियो जरूर शेयर करते हैं। खैर, आपको याद हो तो ऐसा हो सकता है कि पिछले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये वीडियो आपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वॉट्सऐप पर जरूर भेजा हो। वहीं इस साल भी आनंद महिंद्रा ने इस बच्चे का वीडियो शेयर किया है। साथ ही में उन्होंने उन्होंने बताया कि वह हर साल 15 अगस्त से पहले इस वीडियो को देखकर अपना जोश को बढ़ाते हैं।
पहले देख लीजिए वीडियो
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, इसे मैंने पहली बार एक साल पहले या फिर उससे भी पहले देखा था। मैंने इसे सेव कर लिया था और मैं इसे हर साल स्वतंत्रता दिवस से पहले अपना जोश बढ़ने के लिए देखता हूं।
I saw this first a year or more ago. I’ve stored it and I watch it every year to get my josh up before Independence Day. It moves me as much as the best rendition of our anthem by the most accomplished musicians. His innocence & concentration gets me every time. #friday pic.twitter.com/gFnj66cisd
— anand mahindra (@anandmahindra) August 14, 2020
वीडियो में क्या है?
वीडियो में आप देख सकते हैं बच्चा बड़ी ही मासूमियत के साथ राष्ट्रगान गा रहा है और गाते-गाते कई शब्दों को दोहराता, हकलाता और आखिर के कुछ शब्द ऐसे भी हैं जिन्हें भूल भी जाता है। मगर जिस अंदाज में वो राष्ट्रगान गा रहा है ऐसे में देशवासियों का उसने दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया की जनता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया...
जब भावों में प्रगाढ़ता होती है.... तब शब्द मायने नहीं रखता ll
— lomash chandrakar (@lomashgautam99) August 14, 2020
मासूमियत और मानवीय संवेदना का अद्भूत संगम l
Inspiring 👍
— Rani D. I (@ImaculateRani) August 14, 2020
But after watching him I have forgotten our National Anthem for a minute 😂😂🤣🤣
Lovely 😊 Bhavana ko samajhe 👏👏😊❤️
— Yatendra Nath Jha (@jha_yatendra) August 14, 2020
"Pajaaab-sindu-guchjrat-malata" on repeat mode.... 😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍 😂
— Vikas Munde (@vikki_munde) August 14, 2020
बता दें कि बच्चे की यह वीडियो साल 2019 के मई महीने में ट्विटर यूजर @asomputra ने शेयर किया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा अरुणाचल प्रदेश का यह बच्चा जन गण मन… गा रहा है। यह सबसे प्यारी चीज है, जो आप देख रहे हैं।
This kid from #ArunachalPradesh singing Jana Gana Mana is the cutest thing you will see... pic.twitter.com/r6AgfOBQDy
— Anupam Bordoloi (@asomputra) May 8, 2019