दुनिया भर में देशों के अपने नियम कानून होते हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से देश अपने लिए कानून बनाते हैं। ऐसे ही अलग-अलग देशों में अपने अनेकों ट्रैफिक नियम बने हुए हैं। ट्रैफिक नियम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बनाए जाते हैं मगर दुनिया में कुछ ऐसे नियम भी हैं, जिनके बारे में जानकार आपको हैरानी होगी। आज हम आपको उन्हीं अजीबो गरीब ट्रैफिक रूल्स के बारे में बताएंगे।
रूस
इस लिस्ट में पहला नाम रूस का आता है क्योंकि इस सूची में रूस के अलावा कोई बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती है। रूस में गंदी कार चलाने पर आपको 30EUR का जुर्माना भरना पड़ेगा। रूस में गंदी कार चलाने पर इसलिए भी जुर्माना लगाया जाता है क्योंकि वहां की पुलिस को अपनी कार का नंबर साफ़-साफ दिखना चाहिए।
स्पेन
एक देश ऐसा भी है जहां कार चलाते वक्त आपके पास सनग्लासेस होना जरूरी है। वो देश है स्पेन, जहां बिना सनग्लास के गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना लगता है। सरकार ने ये नियम इसलिए बना रखा है। ताकि धूप के कारण सड़क दुर्घटना न हो।
थाइलैंड
अगर थाइलैंड के ट्रैफिक रूल की बात करें तो उसे सुनकर तो आप अपनी हंसी ही नहीं रोक पाएंगे। थाईलैंड में पुरुषों और महिलाओं को टॉपलेस ड्राइविंग करने पर रोक लगी हुई है। देश में शर्टलेस ड्राइविंग को अश्लील प्रदर्शन माना जाता है, और यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको मौके पर ही जुर्माना भरना पड़ सकता है।
फ्रांस
हम सभी जानते हैं कि कई देशों में शराब पीना और गाड़ी चलाना सख्त मना है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फ्रांस में गाड़ी चलाते समय कुछ भी खाना अपराध है? यहां तक कि इस देश में आप गाड़ी चलाते समय कॉफी भी नहीं पी सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 35 EUR तक का जुर्माना लगेगा।
सऊदी अरब
सऊदी अरब का ट्रैफिक नियम ऐसा है जिसे सुनकर आपको हैरानी तो होगी ही साथ ही आपको गुस्सा भी आ सकता है। सऊदी अरब में महिलाएं कार ड्राइव नहीं कर सकती हैं। अगर महिलाएं कभी ड्राइव करते हुए दिख जाती हैं तो उन्हें जुर्माना देना होगा।