सारे ग्रह एक अवधि के बाद ग्रह गोचर करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ता है। इस राशि परिवर्तन के कारण युति का भी निर्माण होता है जिसे ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है।मई में कई गोचर पड़ेंगे और ग्रह नक्षत्रों की चाल भी बदलेगी जिसका असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है।
30 मई के दिन दैत्य गुरु शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे मंगल-शुक्र की युति का निर्माण होगा।
मंगल शुक्र की युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा किन्तु तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान लाभ मिलने की संभावना अधिक है। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ रहा है मंगल शुक्र युति का शुभ प्रभाव।
मेष राशि
मंगल और शुक्र की युति का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस अवधि में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मुका मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में भी उन्नति की संभावना अधिक है।
मिथुन राशि
शुक्र-मंगल युति से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। यह समय किसी नए काम को शुरू करने के लिए बहुत ही उत्तम माना जा रहा है।
कन्या राशि
कन्या राशि राशि में ही मंगल-शुक्र की युति का निर्माण हो रहा है। ऐसे में यह इस राशि के लिए लाभदायक हो सकता है। इस अवधि में कार्यशैली में निखार आएगा, साथ कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों को सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिल सकता है।