लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

ये हैं दुनिया की 5 सबसे ठंडी जगहें, बर्फ को पिघलाकर पानी पीते हैं लोग, माइनस 60 डिग्री तक गिर जाता है पारा

गर्मी के इन दिनों में हर कोई ठंडी जगह की ओर भागना चाहता है। चाहे शिमला हो या मनाली, या उत्तराखंड और लेह लद्दाख के पहाड़, इन दिनों लोगों की भीड़ लगी हुई है लेकिन क्याह आपको पता है कि दुनिया की सबसे ठंडी जगह कौन सी है। जहां लोग रहते हैं, बर्फ पिघलाकर पानी पीते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

भारत में जहां लोग गर्मी से परेशान  है और जल्द से जल्द ठंड के वापस लौटने की दुआ मांग रहे हैं। मगर क्या आप जानते है कि दुनिया में कुछ जगहें भी है जहां के लोग बर्फ को पिघलाकर पानी पीते हैं। क्या आप दुनिया की 5 सबसे ठंडी जगहों के बारे में जानते हैं, जहां का तापमान -89 से -69 डिग्री तक चला जाता है? अगर नहीं जानते हैं तो आज हम आपको दुनियाभर के 5 ऐसे ही प्लेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
1685600061 cool
बैरो अलास्का  
1685599690 5279063e69bedd995041ccc2
अमेरिका का ये बेहद खूबसूरत शहर उतकियागविक के नाम से भी जाना जाता है। यहां फ्रीजिंग मौसम बहुत लंबा चलता है और तापमान -30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। इस शहर में 18 नवंबर को जब सूरज डूबता है तो अगले साल के जनवरी महीने की 23 तारीख तक ही सूरज के दर्शन कर पाना मुमकिन हो पाता है।
वेरखोयांस्क, रूस
1685599796 ै्
याकुटिया क्षेत्र में स्थित ये साइबेरियन गांव ओइमयाकॉन जितना ठंडा है। सर्दियों में यहां जमी हुई याना नदी के ऊपर गाड़ियो को ड्राइव करके ही पहुंचा जा सकता है और गर्मियों में नदी के पिघलने के बाद हेलिकॉप्टर से। जनवरी में यहां औसत तापमान -48 डिग्री सेल्सियस रहता है। आमतौर पर पारा अक्टूबर से अप्रैल के बीच शून्य के नीचे ही रहता है। आज यहां रहने वालों की संख्याी 1300 तक पहुंच चुकी है।
नोरिल्स्क 
1685599833 ो
दुनिया का एक ऐसा ही शहर है जहां के लोगों को दो महीने तक सूरज के दीदार नहीं होते। इस शहर का नाम है नोरिल्स्क, जो रूस के साइबेरिया में पड़ता है। यह दुनिया का सबसे ठंडा शहर होने के नाते भी जाना जाता है। ठंड के दिनों में न्यूनतम तापमान -61 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, जबकि यहां का औसत तापमान भी माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहता है।
ओइमयाकॉन 
1685599899 ेमो
रूस के साइबेरियाई इलाके का ये गांव आर्कटिक सर्कल से सिर्फ कुछ सौ किलोमीटर दूर है। 500 की आबादी वाला ये गांव ओइमयाकॉन, धरती पर सबसे ठंडे जगहों में से एक है। जनवरी में यहां का औसत तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। यहां अक्ससर स्नोमफॉल होता है।
इंटरनेशनल फॉल्स, मिनेसोटा
अमेरिका का ये इलाका दुनिया की सबसे ठंडी जगह में से एक है। अपने न्यूनतम तापमान की वजह से जगह ‘आइसबॉक्स ऑफ द नेशन का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।