साल 2020 शुरु होने में 1 महीने से भी कम का समय रह गया है। दिसंबर महिना आते ही साल के खत्म होने का काउंटडाउन शुरु हो जाता है। कई ऐसे भी लोग होते हैं जो नए साल के स्वागत की तैयारियां अभी से ही शुरु कर देते हैं।
कुछ सोचते हैं कि वह नए साल मनाने के लिए घूमने जाए तो वहीं कुछ लोग पार्टी कैसे मनानी है उसके प्लान में जुट जाते हैं। दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां नए साल का स्वागत करने की अजीब तरीके हैं। इन परंपराओं को सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में।
डेनमार्क
अगर आप से क्रॉकरी टूट जाती है तो आप दुखी हो जाती हैं लेकिन बचपन में अक्सर क्रॉकरी टूटने पर मम्मी से मार भी बहुत लगती थी। लेकिन आप जानते नहीं हैं कि नए साल के स्वागत के लिए डेनमार्क में लोग पुराने और बेकार बर्तनों को पड़ांेसियों के घर के दरवाजों पर तोड़ते हैं। इसका मतलब यह होता है कि जिसके दरवाजे पर नए साल की सुबह ज्यादा बर्तन टूटे हुए मिलेंगे वह सबसे ज्यादा मशहूर होगा।
चीन
हर देश में नए साल के स्वागत पर पार्टी होती है। लोग नए साल पर जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि चीन में लोग नए साल के खास मौके छोटों को बड़े लाल लिफाफे में पैसे डालकर देते हैं। इतना ही नहीं वहां के लोग पटाखे जलाकर नए साल का स्वागत करते हैं। वहां माना जाता है कि नए साल पर पटाखे जलाने से बुरी शक्तियां दूर भाग जाती हैं।
रूस
नए साल का स्वागत रूस में बिल्कुल अलग तरीके से मनाया जाता है। नए साल पर यहां पर लोग एक कागज में अपनी विश करके लिखकर जला देते हैं। इसके अलावा बाहर बजने से पहले रूस में शैंपेन के गिलास में से एक बूंद जमीन पर गिराकर उसे पीना चाहिए।
जापान
सभ्यता और संस्कृति में जापानी लोगों बहुत अलग हैं। ओमिसाका नाम से नए साल को वहां जाना जाता है। घंटियां जापान में बौद्ध मठों को बजाते हैं। 108 बार घंटियां बजाते हैं। मान्यता है कि इंसानों की इच्छाओं के लिए 108 नंबर अच्छा होता है और साथ ही नकारात्मक भावनाएं दूर भागती हैं।
थाईलैंड
नए साल का जश्न थाईलैंड में लोग तरह-तरह की पार्टियां मनाकर करते हैं। समुंदर के किनारे लोग थाईलैंड में पार्टी करते हैं और नए साल के आने का जश्न मनाते हैं। लेकिन आपको पता है कि नए साल का जश्न थाईलैंड में लोग एक दूसरे के ऊपर पानी फेंककर करते हैं। बता दें कि लोग भरी हुई बाल्टी थाईलैंड की सड़कों पर लेकर निकलते हैं और एक दूसरे पर पानी फेंकते हैं।