आजकल की बदलती लाइफस्टाइल ने सहेत के साथ-साथ हड्डियों पर भी बहुत बुरा प्रभाव डाला है। हड्डियों के लिए सही डायट और न्यूट्रिशन लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आप एसी में बहुत ज्यादा समय से रहते हैं तो हड्डियां इससे कमजोर हो जाती हैं।
अगर आपकी भी हड्डियां कमजोर हो रही हैं तो एसी में बैठना कम कर दें। एसी में कम रहने से ही आप अपनी हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं। हालांकि एसी के अलावा ऐसी कई चीजें हैं जो हमारी हड्डियों को कमजोर बना देती हैं। चलिए उनके बारे में जानते हैं-
1. एसी में बैठने की हर समय की आदत
एसी में ज्यादा समय तक बैठने से हड्डियां कमजोर होती हैं। हाल ही में एक सर्वे हुआ है उसमें यह पता लगा है कि हड्डियों केे धीरे-धीरे हवा कमजोर बनाए जा रही है। हड्डियों की स्ट्रेंथ को कमजोर कर रही है। एसी में लगातार ऐसा बैठने से हड्डियों पर यह प्रभाव पड़ रहा है।
2. टीवी के सामने ज्यादा समय तक बैठने से
लोगों को टीवी पर अपना पसंदीदा शो देखना बहुत पसंद है। लेकिन टीवी के आगे ज्यादा समय तक बैठने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जब आप एक ही जगह पर ज्यादा समय तक बैठते हैं तो शरीर में मूवमेंट बहुत कम हो जाती है जिसका असर हड्डियों पर पड़ता है।
3.साइकिल ज्यादा चलाना
अक्सर आपने सुना होगा कि दिल और फेफड़े साइकिल चलाने से सही रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि साइकिल को ज्यादा चलाने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। हड्डियों की डेंसिटी पर साइकिल चलाने से बुरा प्रभाव पड़ता है। कई लोगों को साइकिल चलाना अच्छा लगता है लेकिन इसके साथ आपको भाग-दौड़, डांसिंग, स्विमिंग यह सब भी करना होगा।
4. शरीर में विटामिन डी की कमी
विटामिन डी हड्डियों काे मजबूत बनाता है। 10 से 15 मिनट की धूप हफ्ते में जरूर लें इससे शरीर में विटामिन डी की मात्रा बढ़ेगी। लेकिन धूप में ज्यादा समय तक भी बाहर नहीं रहना चाहिए क्योंकि स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। स्किन की कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। जिन चीजों में विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है उन चीजों का सेवन आपको करना चाहिए जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहें। हड्डियों केे मजबूत रखने के लिए दूध, बादाम, चावल, जूस इन सारी चीजों का सेवन करना चाहिए।
5. सोडा ड्रिंक का सेवन करें कम
हड्डियों को सोडा वाली ड्रिंक्स बहुत नुकसान देती हैं। स्टडी में पता चला है कि कैफीन और सोडा ड्रिंक में फॉस्फॉरस होता है जो हड्डियों को कमजोर करता है। लोग जब दूध की जगह सोडा ड्रिंक का सेवन करते हैं तो उनकी हड्डियां ज्यादा कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा कॉफी और चाय पीने से कम हो जाती है। जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।