अक्सर लोगों को रात में सपने आते हैं जिसका ख्याल उन्हें पूरा दिन रहता है। इतना ही नहीं वह उन सपनों के बारे में वह सोचकर परेशान होते रहते हैं कि आखिर ऐसे सपने उन्हें क्यों आए, क्या मतलब होता है इन सपनों के आने का। यह सारी बातें उनके दिमाग में पूरा टाइम घूमती रहती हैं।
मान्यता है कि भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में यह सपने संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि अच्छे सपनों का फल बुरा होता है और बुरे सपने शुभ फल देते हैं। इसलिए आपको सपने आते हैं तो उनसे परेशान नहीं होना चाहिए। चलिए कुछ सपनों के मतलब आज हम आपको बताते हैं।
आत्महत्या करते हुए सपने में देखना
कई बार सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए लोग देख लेते हैं जिसके बाद वह डर जाते हैं। लेकिन हम बता दें कि ऐसे सपने आना शुभ होता है। ये सपने संकेत देते हैं कि उम्र आपकी बढ़ गई है साथ ही आपके जीवन में धन की वर्षा होने वाली है।
सांप सपने में देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुुसार सांप का सपने में दिखना शुभ होता है। सांप का सपने में दिखने का संकेत होता है कि सरकारी क्षेत्र में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। धन और संतान प्राप्ति की तरफ भी यह सपना संकेत करता है।
तोता सपने में देखना
तोते का सपने में दिखने का संकेत होता है कि आपके जीवन में जल्द ही धन का लाभ होगा।
कब्रिस्तान में खुद को देखना
अगर आप सपने में कब्रिस्तान में अपने आपको देखते हैं तो यह संकेत देता है कि मान-सम्मान आपको जल्द मिल सकता है। इसके अलावा यह संकेत देता है कि जिसकाे आपने पैसा उधार पर दिया था उससे वापस जल्द मिलने वाला है।
तारे सपने में देखना
अगर सपने में तारे दिखाई देते हैं तो इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलेगा या व्यापार में मुनाफा आपके परिवार के किसी सदस्य को होगा।
छिपकली सपने में देखना
छिपकली सपने में देखना शुभ संकेत होता है। छिपकली देखने से धन की प्राप्ति आपके जीवन में होने वाली है।
गुलाब सपने में देखना
गुलाब सपने में दिखने का संकेत शुुभ होता है। सपने में इसके दिखने का अर्थ होता है कि व्यक्ति की कोई बड़ी मुराद पूरी हो जाएगी साथ ही रुका हुआ धन आपको वापस मिल जाएगा।
गरीबी में खुद को देखना
अगर आप सपने में खुद को गरीबी में देखते हैं तो यह संकेत होता है कि धन का लाभ आपको होने वाला है।
सपने में देखना ईमारत बनते हुए
ईमारत बनते हुए सपने में दिखता है तो इसका संकेत होता है कि धन का लाभ या आपको तरक्की जल्द ही मिलेगी।