इन 6 पौधों को घर में लगाने से कभी नहीं आती है दरिद्रता - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

इन 6 पौधों को घर में लगाने से कभी नहीं आती है दरिद्रता

पेड़ और पौधे जितने पर्यावरण को साफ रखते हैं उतना ही धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से भी उन्हें लगाना बहुत लाभकारी होता है।

पेड़ और पौधे जितने पर्यावरण को साफ रखते हैं उतना ही धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से भी उन्हें लगाना बहुत लाभकारी होता है। पेड़-पौधों को वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो वह मनुष्य को ऑक्सीजन देते हैं। इसके साथ ही वातावरण में भी शुद्धता आती है।

1558556298 50545407 136120147421363 6497899521773492216 n

अगर धार्मिक तौर पर देखा जाए तो पेड़-पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और जीवन में सुख और समृद्धि का प्रवेश होता है। आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताएंगे जिसे घर में लगाने से सुख और समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं वह कौन से पौधे हैं।

1. तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में तो यह कहा गया है कि हर घर में एक तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। तुलसी का पौधा घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और आपके विचारों को सकरात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ऐसा भी माना जाता है आपके घर में तुलसी का पौधा है तो यमराज भी कभी आपके घर में नहीं आएंगे। इतना ही नहीं आपके घर में कभी किसी भी तरह की बुरी आत्मा भी प्रवेश नहीं कर सकती है। तुलसी को वृंदा का रूप और नारायण प्रिया भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में कहा गया है कि जिस भी घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में किसी भी तरह की कमी कभी नहीं होती है।

1558556299 holy basil 570420505

2. कड़ी पत्ता या मीठा नीम का पौधा

कड़ी के पत्ते का पौधा और मीठा नीम का पौधा आपको आसानी से नहीं मिल सकता है। लेकिन अगर यह पौधे आपके घर में है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। इसके साथ ही शनि, राहु और केतु यह सारे इस पौधे से बहुत खुश होते हैं। अगर आप इन तीनों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जरूर इन पौधों में से एक को लगा लें।

1558556299 kadipatta 2701445 1920

3. आंवले का पौधा

हिंदू धर्म में कहा गया है कि घर पर आंवले का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी खुद चलकर वास करने आती हैं। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि भगवान कृष्ण और विष्णु इस पौधे में वास करते हैं। जिस घर में भगवान विष्णु वास करते हैं उस घर में हमेशा लक्ष्मी जी भी वास करती हैं। इस पौधे का आप जमीन या फिर गमले के रूप में अपने घर में रख सकते हैं। अगर आप इस पौधे को नहीं कर पाते हैं तो आप आंवले के पौधे का चित्र अपने घर में लगा लें।

1558556299 mediaone 2018 06 2e997715 8722 4709 a45f 5653e1505f3b indian gooseberry

4. पारिजात वृक्ष

समुद्र मंथन के दौरान पारिजात वृक्ष की उत्पत्ति हुई थी। 14 रत्न समुद्र मंथन से धरती पर आए थे। समुद्र मंथन से आए 14 रत्नों में से एक पारिजात वृक्ष था। इस वृक्ष की विशेष बात यह है कि इस पौधे को छूने से मनुष्य की सारी थकान मिट जाती है। पारिजात वृक्ष देवताओं को बहुत पसंद होता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी घर में यह वृक्ष होता है उस घर में देवताओं का वास होता है। उस घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती है। इस वृक्ष के सुगंधित फूलों से सारा वातावरण भी सुगंधित ही रहता है। इस वृक्ष को आप जमीन के साथ बड़े गमले में भी लगा सकते हैं।

1558556300 pict0130

5. केले का पेड़

हिंदू धर्म में कहा गया है कि केले के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। इस पेड़ की पूजा गुरुवार को करनी चाहिए इससे घर में मां लक्ष्मी जी आती हैं। अगर आप अपने घर में केले का वृक्ष रख रहे हैं तो इसे ईशान कोण में रखें। इसके साथ ही ऐसा कहा गया है कि अगर छात्र इस पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ते हैं तो उन्हें जल्दी पाठ याद होते हैं।

1558556300 49668403 386212298796865 2607599662109900790 n

6. शमी का पौधा

घर में शमी का पौधा दाहिनी तरफ लगाना चाहिए। शनि का प्रकोप शमी के पेड़ की पूजा करने से कम हो जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से आपके सारे काम सफल हो जाते हैं। गणेश जी का प्रिय वृक्ष शमी को माना जाता है। इसलिए मान्यता है कि शमी के वृक्ष की पत्तियां भगवान गणेश की पूजा करने के समय जरूर लगाएं।

1558556300 shami4

कढ़ी पत्ता से होने वाले ये 5 गजब के फायदे आपको कर देंगे हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।