वैसे तो सप्ताह का हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ और महत्व रखता है। लेकिन सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा लिए खास महत्व रखता है। जिन भी भक्तों पर भोलेनाथ की कृपा बनी होती है उन लोगों की जिंदगी से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और वहीं जिनसे शिव भगवान नाराज हो जाते हैं ऐसे लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें भूलकर भी सोमवार के दिन नहीं करना चाहिए।
1.मंदिर में न करें हल्दी का प्रयोग
सोमवार के दिन गलती से भी भोलेनाथ को हल्दी ना लगाएं। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे आपके घर मुसीबतें आ सकती हैं।
2.मांसाहारी आहार
सोमवार के दिन मांस एंव शराब का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता। क्योंकि ऐसा करने से आपको व्रत लाभ नहीं मिलेगा।
3.देवी देवताओं का अपमान
किसी भी दूसरे के धन,स्त्री पर नजर रखना,चोरी करना,जुआ खेलना,माता-पिता या देवी-देवताओं का सम्मान नहीं करने वाले व्यक्ति से भगवान शिव नाखुश रहते हैं।
4.न करें बैंगन का सेवन
सोमवार के दिन बैंगन का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए।
5.गन्ने का जूस
सोमवार के दिन गन्ने का जूस और काली मिर्च का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता। क्योंकि ये दो चीजें भगवान शिव को बिल्कुल प्रिय नहीं है।
6.सरसों का तेल
सोमवार के दिन सरसों का तेल लगाने का भी परहेज होता है। क्योंकि ये शनिदेव को चढ़ता है। इससे उग्र भावनाएं पैदा होती हैं,जबकि शिव जी शांत प्रवृति के हैं।
7.नहीं काटना चाहिए पेड़
सोमवार के दिन पेड़ों को गलती से भी नहीं काटना चाहिए। बल्कि इस दिन आपको और ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए जिससे भोलेनाथ आपसे प्रसन्न हों।
8.दिन के समय सोना
सोमवार को दिन के समय बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस पूरे महीने भोलेनाथ धरती पर विचरण करते हैं। ऐसे में अगर आप दिन के समय सोते हैं तो उनका अपमान होता है।