जून सभी जानते हैं कि ये महीना ही छुट्टियों का चल रहा हैं ऐसे में सबकी कोशिश होती हैं की कैसे इस महीने में खुद के लिए टाइम निकाल कर कही बहार जाया जाये और खुद के लिए कुछ पलो को जिया जाये। कोई अपने रिलेटिव्स के घर जाता है तो कोई देश में किसी नयी जगह को एक्सप्लोर करने चला जाता है। कई लोग नए देश का ही भ्रमण करने निकल जाते हैं। अपनी छुट्टियों को स्पेशल बनाने के लिए एक कपल ने ग्रीस को चुना। कपल ने ग्रीस के Mykonos आइलैंड में छुट्टी मनाने का फैसला किया। लेकिन वहां उनके साथ जो हुआ, उसने उनके होश उड़ा दिए।
सोशल मीडिया पर ऑस्कर मालडोनाडो ने अपने साथ हुई इस घटना को शेयर किया। ऑस्कर अपने पार्टनर के साथ ग्रीस के Mykonos आइलैंड घूमने गया था। यहां उन्होंने बीच के किनारे मौजूद एक बार में लंच करने का फैसला किया। डीके ओएस्टर नाम के इस रेस्त्रां में जाकर दोनों ने अपने लिए लंच ऑर्डर किया। लेकिन दोनों को अहसास नहीं था कि वो किस लूटेरे रेस्त्रां में खाने पहुंचे हैं।
60 हजार का थामाया बिल
एक प्लेट पास्ता और दो ड्रिंक्स के लिए रेस्त्रां ने उसे पूरे साठ हजार का बिल थमा दिया जिसे देख उन दोनों की आँखें फटी-की-फटी रह गयी। उन्हें पता नहीं था कि रेस्त्रां लॉबस्टर का दाम ग्राम के हिसाब से वसूलता है। यानी जितना भारी लॉबस्टर उतना ज्यादा का बिल। रेस्त्रां ने जानते हुए उनके पास्ता में सबसे बड़ा लॉबस्टर डाला था। खाने से पहले कपल को लगा कि शायद इसका दाम थोड़ा ज्यादा होगा लेकिन इतना ज्यादा होगा इसकी तो उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। जब उन्होंने खाना खत्म किया तो उन्हें साठ हजार का बिल थमा दिया गया। इसमें 9 हजार सर्विस टैक्स भी शामिल था। इसके बाद ऑस्कर ने पुलिस को बुलाने का फैसला किया लेकिन कोई हंगामा नहीं करने के कारण उसने बिल पे कर दिया। घर आने के बाद उसने रेस्त्रां की शिकायत कर दी और अब कई लोगों ने इस रेस्त्रां को जीरो स्टार की रेटिंग दे दी है।