हर लड़का चाहता है कि उसकी कोई गर्लफ्रेंड हो। वे चाहते हैं कि वो इस प्रेमिका के साथ घूमें, रोमांस करें, अपने इमोशन शेयर करें। लेकिन हर बच्चा ऐसा नहीं कर पाता। तो अब एक लड़की ने गर्लफ्रेंड को रेंट पर अवेलेबल कराने की सर्विस शुरू की है ताकि सिंगल लड़के को भी गर्लफ्रेंड मिल सके।
इस लड़की का फुल टाइम काम रेंट पर गर्लफ्रेंड बनना है। उन्होंने इस सर्विस में कुछ शर्तें रखी हैं और इस सर्विस के लिए पैसे भी चार्ज करती हैं। ये लड़की सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती है और लोग इस लड़की के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं। तो चलिए जानते है ये सेवा असल में क्या है?
रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की रहने वाली किरमी गर्लफ्रेंड को रेंट पर सर्विस देती है। किरमी अपना कीमती समय अकेलेपन, डिप्रेशन या किसी समस्या से जूझ रहे युवाओं को देती हैं। वो इस टाइम के लिए उनसे पैसे लेती है। इसमें कुछ युवकों के साथ वो गर्लफ्रेंड बनकर समय बिताती हैं तो कुछ युवक उसके साथ करीबी दोस्त बनकर रहते हैं। जापान में पेड डेटिंग आम है।
किरमी ने अब ये सर्विस मैक्सिको में शुरू की है। किरमी ने गर्लफ्रेंड को रेंट पर मुहैया कराने की सर्विस को पेड डेटिंग का नाम दिया है। उन्होंने इस सर्विस के लिए एक शर्त भी रखी है। इसके मुताबिक उन्होंने शर्त रखी है कि वो डेटिंग के दौरान किसी के साथ फिजिकल नहीं होंगी।
किरमी अपनी डेट के साथ फिल्म देखने, घूमने, शॉपिंग करने जैसे हर काम के लिए युवकों से चार्ज करती है। वो इस सेवा के लिए युवाओं से 40 से 50 हजार रुपए चार्ज करती है। इससे उनकी मासिक आय करीब 10 लाख रुपये हो जाती है। बता दें कि किरमी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।
इंस्टाग्राम पर किरमी के 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जबकि उनकी टिकटॉक फैन फॉलोइंग लाखों में है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं, ये फॉलोअर्स उनसे मिलना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने ये सर्विस इसलिए शुरू की है ताकि फैन्स उनसे मिलने और इससे कमाई करने की इच्छा पूरी कर सकें।