दुनिया में सबसे तेज जहर में से एक माना जाता है सायनाइड को। इसको जुबान पर रखने से ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भारतीय फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो साइनाइड से भी जहरीला होता है। इस फल को अगर कोई इंसान खा ले तो उसकी मृत्यु तभी हो जाती है।
इस खतरनाक फल का नाम कुछ और नहीं बल्कि ‘सरबेरा ओडालम’ है और यह भारत के दक्षिण-पूर्व में पाया जाता है। इस फल के अंदर असल में सरबेरीन नामक एक बेहद खतरनाक तत्व पाया जाता है।
यह तत्व काफी ज्यादा जहरीला होता है। इस तत्व की थोड़ी सी मात्रा ही इंसान के अंदर जाकर उसकी जान ले लेती है। यही वजह है कि इस फल को सबसे ज्यादा खतरनाक मना जाता है।
सरबेरी का पौधा है बेहद खतरनाक
शोधकर्ता इस फल के पेड़ के बारे में यह भी मानते हैं कि दुनिया में जितने भी जहरीले पौधे पाए जाते हैं। सरबेरा उन सभी में से सबसे ज्यादा हानिकारक और जानलेवा पौधा है। अगर इस फल को गलती से भी कोई इंसान खा ले तो उसे उल्टी,चक्कर,डायरिया तथा अनियमित धड़कन जैसी परेशानियां हो जाती है।
वैज्ञानिक तो इस फल को इतना ज्यादा खतरनाक मानते हैं कि उसके सामने कोबरा सांप का जहर भी फीका पड़ जाता है। बता दें कि इस पौधे के फल में जो एंजाइम पाया जाता है वह मानव शरीर की कार्य प्रणाली को प्रभावित करता है।
इस पौधे के फल में जो सरबेरीन तत्व होता है वह मानव के ह्दय की मांसपेशियों को सिकोड़ डालता है। इस वजह से मनुष्य की दिल की धड़कन कम करना बंद कर देती हैं।
इस पौधे का जहरीला फल जो इंसान के नर्वस सिस्टम को बंद कर देता है और मानव शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं। मानों शरीर में एक प्रकार से पैरालाइज्ड हो गया हो।
इस पौधे के फल को सुसाइड फ्रुट भी कहा जाता है। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि जो व्यक्ति इस फल को खा कर मरने की कोशिश करते हैं उनकी मौम का कारण जल्दी से स्पष्टï नहीं होता है और बाद में उसको कई प्रकार के टेस्ट करने पड़ते हैं।