महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे विनम्र व्यक्तित्वों में से एक हैं। लोग उन्हें पूरी तरह से पसंद करते हैं। यहां तक कि वे भी जो क्रिकेट को सही से नहीं जानते हैं। आपने आज तक धोनी के कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन हमारे पास एक ऐसा वीडियो है जिसे देखना बहुत अच्छा है। वीडियो क्लिप में धोनी को टी नटराजन की छोटी बेटी के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
अब वायरल हो रहे वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया था। क्लिप में, टी नटराजन, जो वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं, को अपनी छोटी बेटी को स्टैंड में पकड़े हुए देखा जा सकता है। धोनी भी वहां मौजूद थे और उन्हें बच्चे के साथ बातचीत करते देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है धोनी छोटी बच्ची के साथ बात करने की पूरी कोशिश कर रहे है। क्रिकेटर टी नटराजन ने उनकी बेटी और पत्नी के साथ एक तस्वीर भी क्लिक की। ट्विटर पोस्ट के साथ लिखा गया है kutty chutties एक डोज़ आपका दिन बनाने के लिए।
यहां देखें वायरल वीडियो:
A dose of kutty chutties to make your day! 🦁💛#CSKvSRH #WhistlePodu #Yellove #IPL2023 @Natarajan_91 pic.twitter.com/Fx4gywH6aW
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 22, 2023
ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बेहद पसंद किया और कमेंट सेक्शन अब हार्ट-आई इमोजी से भरा हुआ था। ऐसे ये पहली बार नहीं है जब धोनी किसी छोटे बच्चे के साथ देखें गए हो। उनका एक और वीडियो आईपीएल क शुरुआत में ही वायरल हुआ था। वीडियो में देखा गया था सिंगर अरिजीत सिंह धोनी के पैर छू रहे थे।