हम किसी भी वस्तु या सेवा का उपभोग करते है तो हमे उसके बदल कुछ न कुछ देना होता है। आज से सालो पहले जब देश-दुनिया में पैसे नहीं आए थे, तो लोग सामान के बदले सामान दे कर किसी भी चीज को खरीदते थे। आज हम उसकी जगह पैसे का इस्तेमाल करते है। सभी देश की अपनी मुद्रा यानी करेंसी है पर क्या आपको पता है सभी देशों की करेंसी की वैल्यू अगल-अलग होती है। जैसे नेपाली रुपिया, इंडियन रुपये के मुकाबले कमजोर होता है, तो भारत में भी इसके कुछ असर देखने को मिलेंगे।
आज की खबर में हम आपको दुनिया की पांच सबसे कमजोर करेंसी के बारे में बताने वाले है। साथ ही यह भी बताएँगे कि उन करेंसी की भारतीय पैसे में कितनी कीमत है। यह आकड़े मई 2023 तक दुनिया की पांच सबसे सस्ती करेंसी की है।
1. ईरानी रियाल (IRR) 1 INR = 516 IRR
ईरानी रियाल दुनिया की सबसे सस्ती मुद्राओं की सूची में सबसे ऊपर है। इस देश की वैल्यू इन सभी करके को वजह से निचे है। 1979 में इस्लामी क्रांति की समाप्ति के बाद देश से विदेशी निवेशकों की वापसी हुई। परमाणु कार्यक्रम और ईरान-इराक युद्ध ने भी ईरान में अन्य राजनीतिक अशांति के साथ-साथ वित्तीय संकट पैदा करने में एक बड़ी भूमिका निभाई।
2. वियतनामी डोंग (VND) 1 INR = 284 VND
देश ने लंबे समय से एक केंद्रीकृत अर्थव्यवस्था का पालन किया है। हालांकि देश एक बाजार अर्थव्यवस्था बनाने के रास्ते पर चल पड़ा है। हाल ही में करेंसी म और अधिक गिरावट हुआ है, लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार को देखते हुए मुद्रा में सुधार की संभावना अधिक है।
3. सिएरा लियोनियन लियोन (SLL) 1 INR = 278 SLL
सिएरा लियोनियन लियोन एक अफ्रीकी मुद्रा है। ये देश गरीबी से काफी अधिक प्रभावित है। इस पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्र में गृह युद्ध सहित वित्तीय घोटालों की वजह से यहाँ की करेंसी की वैल्यू काफी कम है।
4. लाओ या लाओशियन किप (LAK) 1 INR = 212 लाख
लाओ या लाओटियन किप एक सबसे कम दाम वाली करेंसी नहीं है, बल्कि एक ऐसी करेंसी है जिसकी 1952 में शुरुआत के समय से ही कम दर रही है। वर्षों से मुद्रा के मूल्य में सुधार हुआ है। हालांकि यह सबसे सस्ती करेंसी है, लेकिन इसके मूल्य में सुधार हुआ है।
5. इंडोनेशियाई रुपिया (IDR) 1 INR = 179 IDR
पिछले सात सालों में इस करेंसी में रत्ती भर भी सुधार नहीं हुआ है। करेंसी की वैल्यू कम करने वाले कारण में इसका घटता विदेशी मुद्रा भंडार शामिल हैं।