इंटरनेट की दुनिया में टिकटॉक पर सावन के मौसम का रंग भी जमकर छाया हुआ है। तभी तो यूजर्स भी इन दिनों सावन के गानों पर खूब वीडियों शेयर कर रहे हैं। किसी महिला ने सावन में झूला-झूलने का लुफ्त उठाया जो बिल्कुल आपको अपने बचपन की याद दिला देगी। तो किसी ने सावन के मौसम में मोर का बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इतना ही नहीं लोगों ने भगवान भोलेनाथ का भोले है भंडारी शंभू नाथ रे गाने पर डांस करते हुए भी नजर आए हैं। तो आप भी यहां जानें सावन के दिनों में टिक-टॉक पर और कौन से वीडियो जो जमकर वायरल हो रहे हैं।
1.इस मोर के वीडियो को टिक टॉक पर सावन के महीने में सबसे ज्यादा देखा गया है। इसे अभी तक 137.6 लोगों के लाइक मिल चुके हैं। जरा आप भी देख लीजिए सावन के मौसम में ये मोर का खूबसूरत सा वीडियो।
2.सावन का महीना शुरू होते ही गांव के आस-पास वाले मोहल्लों में लोग झूले डाल लेते हैं। लोग सावन के महीने का खूब लुफ्त उठाते हैं। क्योंकि भारतीय संस्कृति में झूला-झूलने की परंपरा वैदिक काल से ही चली आ रही है। टिकटॉक पर धूम मचा रही इस वीडियो से लोगों को अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं। इस वीडियो में 2 महिलाएं एक साथ झूला झूल रही है। लोगों ने इस वीडियो पर खूब सारे कमेंट भी किए हैं। इस वीडियो को अभी तक 106.7 हजार लोग पसंद कर चुके हैं।
3.मशहूर गाना भोले है भंडारी शंभू नाथ रे पर डांस करते हुए इस युवक का वीडियो भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अभी तक 57.7 लाइक मिल गए हैं जबकि 219 लोग इस पर कमेंट भी क चुके हैं।
4.टिकटॉक के इस वीडियो में महाकाल के गाने के साथ एक शख्स ने त्रिशूल का टैटू दिखाया है। ये वीडियो भी इन दिनों खूब छाया हुआ है।
5.सावन के महीने में सावन के मशहूर गाने पर गाड़ी में बैठे ये तीन दोस्त जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रहे हैं जिसे लोगों ने काफी ज्यादा लाइक किया है। आप भी देखें।