शनिदेव महाराज को न्याय का देवता कहा गया है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति से शनिदेव रूठ जाते हैं उन्हें कई सारी परेशानियां झेलनी पड़ती है,जबकि जिस से शनिदेव खुश रहते हैं उस पर अपनी कृपा बरसाते रहते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इसलिए इस दिन शनिदेव के कुछ खास उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। माना जाता है कि अगर शनिदेव प्रसन्न हो तो जीवन के हर दुख का अंत किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन आपको कैसे करनी है शनि महाराज की पूजा और किन मंत्रों के जाप से आपके जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर।
शनिवार के दिन करें ये कुछ खास उपाय...
शनिवार के दिन तेल से बनी चीजें भिखारी को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
शनिवार की शाम को अपने घर में गूगुल का धूप अवश्य जलाएं।
इस दिन भिखारियों को काले उड़द की दाल का दान करें। साथ ही काले उड़द को जल में प्रवाहित करें।
शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना काफी ज्यादा फलदायी होता है।
शनिवार के दिन चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।
शनिवार के दिन उड़द,तिल,गुड़ का लड्डू बना लें और उस जगह पर गाड़ दें जहां पर हल ना चले।
शनिवार के दिन काले कुत्ते,काली गाय को रोटी और काली चिडिय़ा को दाने डालने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
शनिवार के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप मिलेगी सभी बधाओं से मुक्ति
शनि देव का तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः
शनि देव के वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये
शनि देव का एकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः
शनि देव का गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्