सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो टर्की के एक शख्स का है जो बीच सड़क पर एक कुत्ते के साथ आधी रात को डांस करता हुए दिखाई दे रहा है। कुत्ते के साथ इस शख्स का डांस वहां पर मौजूद एक सीसीटीवी में कैद हो गया।
शख्स के डांस को सोशल मीडिया पर यूजर्स को अच्छा लग रहा है और तारीफ कर रहे हैं। दरअसल शख्स अपने घर जाने के लिए आधी रात को इस सड़क से जा रहा था तभी उसे एक स्ट्रीट डॉग दिखा उसके बाद शख्स ने कुत्ते के साथ डांस करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं शख्स ने डांस कराने की कोशिश कुत्ते को भी की।
यहां देखें ये वायरल वीडियो
Sokak köpeği görünce severken kafayı yiyorum 🙁 pic.twitter.com/7de40imwej
— II. Supermet (@bendemistims) October 12, 2019
खबरों की मानें तो मेटिन केन सेनर नाम वीडियो में दिखाई दे रहा इस शख्स का बताया जा रहा है। बीते 12 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया था। इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट सेंसशन मेटिन ही बन गए।
लगभग 1 मिनियन से ज्यादा व्यूज इस वीडियो को मिल गए हैं। 71 हजार लाइक्स और 5 हजार रि-ट्वीट्स इस वीडियो को अब तक मिल गए हैं।
इंस्टाग्राम और रेडिट सोशल साइटस पर भी इस वीडियो को साझा किया गया है। इस वीडियो पर कए यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, कुत्ता भी सोच रहा होगा कि ये अचानक क्या हो गया। लेकिन मजा बहुत आ रहा है।