हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को तोहफा दिया है। जल्द ही राजधानी की डीटीसी बसों ,क्लस्टर बसों और मेट्रो में महिलाएं यात्री फ्री में सफर कर सकेंगी। अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को लागू होने की बात पर कहा कि अगले 2 से 3 महीने में ये योजना लागू कर दी जाएगी। जैसे केजरीवाल ने ये फैसला जारी किया उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कई सारे लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली पार्टी में जबरदस्त हार के बाद अब आप ने मतदाताओं के बीच फिर से अपनी पैठ बनाने के लिए इतना बड़ा फैसला किया है। जबकि केजरीवाल ने इस योजना पर कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने ये कदम उठाया है।
1.सुरक्षा बेहद जरूरी
2.बुर्के की बिक्री में हुई बढ़ोत्तरी
3.लो भैया
4.अब तो मेट्रो ही लेते हैं
5.अब यही होगा
6.सुरक्षा बढ़ेगी?
7.अगले जन्म मोहे
यह कदम उठाया महिलाओं की सुरक्षा के लिए
यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट :https://twitter.com/ANI/status/1135443483970457605
केजरीवाल ही ने अपने इस फैसले पर कहा कि आम परिवारों की बेटियां जब कॉलेज के लिए जाती हैं,महिलाएं नौकरी के लिए निकलती है,तो लोगों को टेंशन रहती है। उनकी सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। इन्हीं सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने अब ये निर्णय लिया है कि मेट्रो और सभी डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री किया जाएगा। ऐसा करने से हमारा उद्देश्य ये है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं पब्लिक ट्रांसपॉर्ट का इस्तेेमाल कर सकें।