लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यह पौधे लगाने से आती है दरिद्रता, बना रहता है लड़ाई-झड़गे का माहौल

अकसर देखा गया है की लोग अपने घर को कई सारी खूबसूरत चीजों से सजाते हैं जिससे उनका घर बेहद सुंदर दिखाई देता है। ऐसे में अपने घर में लोग पौधे लगाते हैं जिससे घर की खूबसूरती

अकसर देखा गया है की लोग अपने घर को कई सारी खूबसूरत चीजों से सजाते हैं जिससे उनका घर बेहद सुंदर दिखाई देता है। ऐसे में अपने घर में लोग पौधे लगाते हैं जिससे घर की खूबसूरती और भी दुगनी हो जाती है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे भी पौधे वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं जिनसे सुख-समृद्धि का आगमन जीवन में होता है। 
1593679987 plants
घर में उन पौधों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। लेकिन कई ऐसे भी पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से बुरा प्रभाव पड़ता है और सारे काम बिगड़ जाते हैं। घर में नकारात्मकता यह पौधे फैलाते हैं। चलिए आपको ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए। 
खजूर का पेड़ 

1593680195 khajur
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि खजूर का पेड़ घर में नहीं लगाना चाहिए। दरअसल खजूर का पेड़ घर में लगाने से दरिद्रता आती है। इससे उस घर में हमेशा आर्थिक परेशानी आती रहती हैं। इतना ही नहीं इसका नकारात्मक असर घर के सदस्यों की सेहत पर भी पड़ता है। 
बांस का पेड़ 

1593680274 baans ka pedh
बांस का पेड़ भी बहुत लाभकारी होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर पर बांस का पेड़ लगाना अच्छा नहीं होता। कई सारी परेशानियां घर पर इस पौधे को लगाने से आती हैं। दरअसल हिन्दू धर्म में मरने के समय बांस का पेड़ इस्तेमाल करते हैं जिससे इसे अशुभ भी कहा जाता है। 
बेर का पेड़ 

1593680566 ber ka pedh
वास्तु शास्त्र में बेर के वृक्ष को भी बुरा माना गया है। घर पर उसे लगाने से मना किया गया है। हालांकि बेर का फल बहुत स्वादिष्ट खाने में होता है लेकिन घर पर इसे लगाने से मना किया गया है। इसे लगाने से घर में नकारात्मकता आती है साथ ही कई परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी का वास उस घर में नहीं होता जहां बेर का पेड़ होता है। 
बोनसाई पौधा 

1593680622 bonsai plant
बोनसाई का पौधा भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि यह पौधा जिस घर में होता है वहां परेशानियां हमेशा आती हैं। सुख-शांति घर से चली जाती है। साथ ही अशांति लड़ाई-झगड़ा परिजनों के बीच बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।