आपने प्यार की कई कहानी सुनी होगी, जिसमें एक दीवाना अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता हैं। एक कहावत भी है “प्यार में सब कुछ जायज होता है”। अब प्यार की एक ऐसी कहानी बिहार से सामने आ रही है जिसको सुनने के बाद किसी को भी हैरानी होगी। मामला कुछ ऐसा था जिसका माँ-बाप ने कर दिया था जिसका अंतिम संस्कार, वो अपनी प्रेमिका के साथ प्यार में था फरार।
सुनने में आपको थोड़ा अटपटा लगें लेकिन ये सच है। पूरी कहानी का हाल ही में बिहार पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल बिहार के रोहतास में एक परिवार का लड़का कुछ दिनों पहले लापता हो गया था। जिसके कुछ दिनों बाद ही एक लावारिस गाँव कैमूर के पास में ही मिला। इस लाश को अपना बेटा बताते हुए परिजनों ने उसको बरामद कर लिया जिसका उन्होंने आगे अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार होने के बाद जब परिवार ने इसकी सुचना पुलिस में दी तो मामला सुनते ही पुलिस ने केस दर्ज कर अपना काम करना शुरू कर दिया।
जब पुलिस की छानबीन आगे बढ़ी तो मामला कुछ और ही निकला, एकदम पटल जो सभी ने सोचा था। पुलिस की जांच के बाद पता चलता है कहानी प्यार की है। इस बात की सुचना मिलते ही पुलिस ने हरियाणा में अपनी दविश दी तो वहां से मरे (तथाकथिक) हुए शख्स को पकड़ लिया। शख्स का नाम मुकेश तिवारी बताया गया, जो अपनी दिलरुबा के साथ पानीपत में रह रहा था। पकड़े जाने पर अब दोनो को सासाराम कोर्ट के पेश किया गया।
जानकारी देते हुए बताया गया पुलिस ने इस केस को सुलझा लिया गया है और अपनी आगे की करवाई जारी रख रही है।
अब यहाँ एक सवाल उठता है कि वो लाश किसका था। पुलिस की जांच अभी भी जारी है जिस वक्त ये घटना हुई थी। उसी समय और घटना भी घटना आस-पास के इलाके में हुए थे। इन सभी जोड़ कर देखते हुए पुलिस दावा कर रही है कि जल्द इन सभी केस को सुलझा लिया जाएगा।