सोशल मीडिया दिल दहला देने वाले वीडियो से भरा हुआ है। कुछ वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स के माथे पर पसीना आ जाता है। हाल ही में एक छोटे बच्चे का एक विशाल अजगर के साथ खेलने का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस विशालकाय अजगर से अक्सर लोग जान बचाकर भागने की कोशिश करते देखे जाते हैं। वह बच्चा सांप को परेशान करता और उसके साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है।
पूरी दुनिया में तरह-तरह के सांप और अजगर पाए जा सकते हैं। जहां घातक सांप किसी को भी मारने के लिए अपने जहर का इस्तेमाल करते है, तो कुछ ऐसे भी किसी को बड़े आसानी से मार देते है। एक विशाल अजगर का कुंडल एक बड़े प्राणी की हड्डियों को भी तोड़ सकता है, उसे अंदर ही अंदर कुचल सकता है।
ऐसे में कोई भी व्यक्ति इतने खतरनाक जीव के नजदीक जाने से बचता है। वीडियो में बच्चे को बार-बार अजगर के साथ खेलते और परेशान करते देखा जा सकता है। जो हर किसी को हैरान कर देने वाला लगता है।सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर लोग इस वायरल वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
जिसे @TheFigen_एकाउंट द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया है। वीडियो पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन में बच्चे के माता-पिता की लापरवाही के लिए उनकी आलोचना भी की गई है। इसका कारण यह है कि माता-पिता ने बच्चे को अजगर के साथ खेलने दिया होगा। अगर किसी भी प्रकार की कुछ अनहोनी हो जाती तो चंद सेकेंड में ही अजगर बच्चे को मार देता है।
Irresponsible parents. pic.twitter.com/LDJWbYvIS2
— Figen (@TheFigen_) May 16, 2023
वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है और यह इस समय सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में बच्चा अजगर को मुंह से उठाकर उसके ऊपर बैठा और उसकी सवारी करता नजर आ रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई हजारो से अधिक बार देखा जा चुका है। यूजर्स ने अपने कमेंट्स में यह भी पूछा है कि क्या बच्चे के पास खेलने के लिए कुत्ते और बिल्लियां हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स का दावा है कि बच्चा बड़ा होकर खतरनाक गेम खेलेगा।