घोड़े राजशाही का सबसे उत्तम उदाहरण में से एक है। आपको पता हो दुनिया में सबसे महंगे जानवर घोड़े होते है। घोड़ो को शक्तिशाली जानवरों की सूची में भी शुमार किया जाता है। आज कल शायद आपको ये जानवर जल्दी से देखने को नहीं मिले लेकिन कई सालों पहले इनका काफी इस्तेमाल होता था। आजकल तो आप बड़े आसानी से गाड़ी आदि से सफर कर के कहीं भी आ-जा सकते है लेकिंन पहले के समय में कहीं भी आने-जाने के लिए घोड़ो का ही इस्तेमाल किया जाता था।
हर काम में घोड़े काफी ही निपुण रहते है। हाल ही में घोड़ो की शक्ति का पहचान बताने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको विश्वास हो जायेगा की सबसे ज्यादा दामों पर बिकने वाले जानवर की क्या अहमियत होती है। वायरल वीडियो देखें से किसी बर्फीले इलाके का लग रहा है जहां एक भरी-भरकम तेल ले जा रहा ट्रक बर्फ़बारी के कारण रास्ते पर फस जाता है।
ट्रक को निकलने के लिए कुछ घोड़ो का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कैसे पहले घोड़े का पैर भी बर्फ में पिछलने लगता है लेकिन कुछ देर की कोशिश के बाद चार घोड़े जोर लगा कर ट्रक को बर्फ से बाहर निकल लेते है।
Now that’s called real horsepower!pic.twitter.com/J6BWVaK74w
— The Figen (@TheFigen_) March 23, 2023
चार घोड़ो का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो को ट्विटर पर @TheFigen_ नाम के अकॉउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने वालों की तादात 1 लाख 87 हजार से भी ज्यादा हो चुकी है और लगतार बढ़ ही रही है। इसके साथ ही वीडियो को लाइक करने वालों की संख्या भी सेंकडो में है। वही वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर खूब रिएक्शन दे रहे है।
प्रतिक्रिया देखें:
एक यूजर लिखता है “और ये केवल 4 (एचपी) हॉर्सपॉवर है’। एक और यूजर लिखता है “गैसोलीन के बिना दुनिया बहुत बेहतर थी”। एक हुए यूजर लिख रहा है “यह आश्चर्यजनक है कि वे इतने बड़े ट्रक को खींच सकते हैं”। एक और लिखता है “ट्रक की शिक्षा दी गई है”।