आपने आज तक पुरुषो को है ज्यादातर फुटबाल खेलते देखा होगा। अब कुछ हद एक महिलाओं को भी आगे लाया जा रहा है। लेकिन आज भी किसी ना किसी कारण महिलाओं की भागीदारी काफी कम है, कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते है जो सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचते है। हाल ही में एक ऐसे वीडियो ने ही सभी का दिल जीत लिया है।
क्लिप में महिलाओं को एक ग्राउंड में देखा जा सकता है सभी साड़ी में है फिर वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सभी महिलाएं फुटबाल खेल रही थी। आपने खिलाड़ी को फुटबाल खेलते समय स्पोर्ट्स की वर्दी में देखा होगा लेकिन इन महिलाओं को एक अगल ही अंदाज में देखा जा सकता है। अब साड़ी में फुटबाल खेलना सभी को काफी पसंद आ रहा है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। क्लिप को ट्विटर पर @NaturallySudha नाम के हेंडल से शेयर किया गया है।
‘When drape can signify both strength and femininity!’
A group of women turned football players in Gwalior recently. They were spectacular on the field with their athletic skills. It was a 2 day tournament.
The tournament was called “Goal in Saree”.pic.twitter.com/18N36cpqQJ
— Naturally Sudhaish (@NaturallySudha) March 29, 2023
वीडियो में महिलाओं के एक ग्रुप को फुटबाल खेलते देखा जा सकता है। साड़ी में इनका फुटबाल खेलना अब सभी सोशल मीडिया यूजर्स का दिल लूट रही है। लगभग एक मिनट के वीडियो को देखने वालों की संख्या छ: हजार से अधिक है।
वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है एक लिखता है “शक्तिशाली वीडियो। सबूत है कि एक साड़ी कई भावनाओं को दर्शा सकती है”। एक यूजर और लिखता है “मैंने महिलाओं को साड़ी के साथ भी योग करते देखा है”। एक अन्य लिखता है “साड़ी में खेलना कोई आसान खेल नहीं है। उन्हें सलाम”। एक और लिखता है “क्या वे वास्तव में स्पोर्टी नहीं थे?”।