प्यार एक ऐसी चीज होती है जो किसी भी इंसान को पूरी तरह से बदल देती है, हालांकि ये बात सभी पर लागू नहीं होता है। प्यार लोगों से अजीबोगरीब चीजें करवाता है। प्यार कब किस से हो जाए किसी को खुद कुछ नहीं पता रहता है। प्यार की कहानी आपने बहुत सुनी होगी लेकिन इस जैसा कहानी अपने काफी कम ही सुना होगा।
ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई जहां एक 20 वर्षीय लड़की को अपने प्रेमी के पिता से प्यार हो गया। जानकारी के मुताबिक लड़की अपने प्रेमी के घर आती-जाती थी जिस दौरान लड़की को प्यार हो गया। एक साल पहले युवती और उसके प्रेमी के पिता कमलेश कानपुर भाग गए। हालांकि, महिला के परिवार ने दावा किया कि उसका अपहरण कर लिया गया था। मार्च 2022 में अपहरण का केस भी दर्ज किया था।
अब एक साल की मशक्कत के बाद पुलिस ने भागे हुए जोड़े का पता लगा लिया है। दोनों दिल्ली में पाए गए और दावा किया कि वे प्यार में हैं, रिपोर्ट में कहा गया है कि उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच, महिला की मेडिकल जांच आज की जाएगी।
पिछले महीने की शुरुआत में भी ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया था जहां एक व्यक्ति को अपनी बहू से प्यार हो गया और दोनों उस व्यक्ति की पोती को छोड़कर भाग गए। सदर थाने में पीड़ित पवन वैरागी नाम की शिकायत दर्ज कराने के बाद यह अजीबोगरीब मामला सामने आया।
शिकायत में, उसने कहा कि उसके पिता, जिसकी पहचान रमेश वैरागी के रूप में की गई है, वो उसकी पत्नी के साथ भाग गया। इसके अलावा, उसने अपने पिता पर अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह निर्दोष है।
पवन ने पुलिस पर उसके मामले को गंभीरता से नहीं लेने का भी आरोप लगाया था। पवन के आरोप को खारिज करते हुए सदर थानाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. अधिकारी ने कहा, “हम चोरी हुए दोपहिया वाहन के साथ भागे हुए जोड़े को खोजने की कोशिश कर रहे थे”।