रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को हाल ही में उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ NMACC इवेंट में देखा गया था। यहाँ देखने के बाद ये फिर से सभी के लिए चर्चे का वजह बने हुए है। अब उनके वजन को लेकर कई बाते सामने आ रहीं है।
इस सेरेमनी के दौरान दोनों की जोड़ी को लेकर काफी बातचीत हुई थी। इवेंट की शुरुआत में अनंत अंबानी और राधिका दोनों ब्लैक और सिल्वर रंग की पोशाक पहनकर पहुंचे। अनंत वही पोशाक पहने दिखाई दे रहा है, लेकिन बाद में राधिका ने अपनी साड़ी बदल ली।
इन सबके बीच एक बार फिर अनंत अंबानी के वजन का मुद्दा सामने आया है। लोगों ने कहा है कि अनंत का वजन कम होने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि उनका वजन अचानक से काफी बढ़ गया।
बता दें कि 2016 में वजन कम करने के बाद अनंत अब फिर से वजन बढ़ा रहे हैं। उनकी मां नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में उनके वजन बढ़ने की वजह बताई थी।
नीता अंबानी ने 2017 में दिए एक इंटरव्यू में दावा किया था कि अनंत को अस्थमा है। इसके इलाज के लिए उन्हें स्टेरॉयड दिए गए थे। इन स्टेरॉयड के वजह से उनका वजन बढ़ने लगा है।
बताया जाता है कि अनंत अंबानी जिनका वजन 208 किलो था, उनका वजन सबसे ज्यादा था। उन्होंने 2016 में वजन घटाकर सबको चौंका दिया था। 18 महीने में उन्होंने 108 किलो वजन कम किया था।
वजन कम करने के लिए अनंत पांच से छह घंटे वर्कआउट करते थे। ऐसा करते हुए वह 21 किमी का सफर तय करते थे। वो योग आदि भी किया करते थे। कार्डियो और कार्यात्मक ट्रेनर के साथ-साथ वजन घटाने के कार्यक्रमों में भाग लेते थे। इसके अलावा वह सख्त डाइट का पालन करते थे।
अनंत के परिवार ने इस मुश्किल समय में उनकी मदद करने की हर संभव कोशिश की। उन्होंने सभी कार्यों को पूरा किया जिसमें पैसे खर्च करने की आवश्यकता थी।