अपने बच्चे के नाम को रखना उसके लिए नाम चुनना हर माता-पिता का सपना होता हैं। और ना सिर्फ माता-पिता बल्कि घर के अन्य मेंबर्स भी बच्चे का नाम सुझाने लगते हैं। और उसके नाम का मतलब भी उतना ही अच्छा निकले इसकी भी पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में नवजात का क्या नाम रखा जाए, इसे लेकर काफी उलझन होती है।
कई बार लोग अपनी जिंदगी में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों पर भी बच्चे का नामकरण कर देते हैं। ब्रिटेन की एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया। लेकिन अब उसे भयानक पछतावा हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई, जो महिला अब पछता रही है।
महिला ने reddit पर बताया कि उसने बेटी का नामकरण अपनी बहन और दो चचेरी बहनों के नामों को जोड़कर किया है। दरअसल, महिला परिवार के उन सदस्यों का सम्मान करना चाहती थी जो उसकी जिंदगी में बहुत मायने रखते थे। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस बहन को उसने सम्मान दिया, वही उसे जिंदगीभर का गम दे जाएगी।
असल में रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें लोगों से पूछा गया- क्या उन्हें कभी बच्चे के नाम पर पछतावा है? इसी से महिला के जख्म हरे हो गए। फिर लोगों को जब उसने अपनी धोखेबाज बहन का किस्सा सुनाया, तो हर किसी यूजर ने कमेंट के जरिए अपनी-अपनी सहानुभूति भेजी।
महिला ने बताया कि कुछ ही साल बाद उसके पति का चचेरी बहन से अफेयर हो गया। शुरुआत में तो दोनों चोरी-छिपे मिला करते थे. लेकिन एक दिन पति ने चचेरी बहन के साथ रहने के लिए अपनी शादी तोड़ दी। महिला को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिस बहन को उसने इतना सम्मान दिया, वही उसकी जिंदगी में जहर बोएगी।
पोस्ट में महिला ने बताया कि उसने बेटी का नाम लिंडा मार्गरेट ऐनी रखा है। रेडिट पोस्ट को देखकर उसे बेटी के नाम के रूप में बहन के विश्वासघात का वो दर्दनाक पल याद आ गया।