शुक्रवार यानि आज ट्विटर पर एक वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हो रहा है जिसे सोचकर कोई भी हक्का-बक्का रह जाए। ट्विटर पर ये वीडियो आज दोपहर करीब 3 बजे शेयर किया गया है,जिसे एक घंटे में 1 हजार से ज्यादा लोग देख भी चुके हैं।
महिला को ऑटो वाले ने आवाज लगाकर रोका…
इस वायरल वीडियो में एक महिला फोन पर बात करते हुए चलती जा रही है। जबकि पीछे से एक आदमी गोद में एक मासूम बच्चा लिए उसे आवाजें लगा रहा है। ऑटोवाला महिला को जोर-जोर से आवाज लगाकर रोकता है। फिर महिला के पास जाकर वह बच्चा उसे देता है और पूछता है कि बच्चा आपका ही है ना। महिला हां में जवाब देती है और अपने बच्चे को सीने से लगा लेती है। वहां पर आस-पास भी कई सारे लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।
इस विडियो को ट्विटर पर @Amit_smiling नाम के यूजर ने शेयर किया है। विडियो शेयर करते हुए वह लिखते हैं, अक्सर लोग ऑटो में अपना छाता या बैग भूल जाते हैं, ये मैडम तो अपना बच्चा भूल गईं।
Aksar Log auto me apna chhata ya bag bhool jaate hai, ye Madam toh apna baccha bhool gayi ??♂️ pic.twitter.com/8cM6UrKtOw
— Amit A (@Amit_smiling) August 23, 2019
सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा Fake लग रहा है वीडियो
Aksar Log auto me apna chhata ya bag bhool jaate hai, ye Madam toh apna baccha bhool gayi ??♂️ pic.twitter.com/8cM6UrKtOw
— Amit A (@Amit_smiling) August 23, 2019
Hope that’s not her kid… Mother’s seldom forget about their own children
— Not a nice Guy (@wolfinhuman) August 23, 2019
some shoot itha crowd
— nitish kharat (@nitishkharat7) August 23, 2019
tiktok users kisi b hadd tk jaa skte hai..
— Vikas Singh (@the_vikcas) August 23, 2019
Joke gone real ??
— काठियावाड़ी (@Bapu___) August 23, 2019
यह वीडियो कहां का है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो सच है या फिर किसी विज्ञापन का शूट कुछ भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को फर्जी बता रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स ने चिंता भी जताई।