कोई भी सामान खरीदते वक्त हम उसकी एक्सपायरी डेट पर तो एक न एक बार ध्यान जरूर देते ही हैं। क्योंकि एक्सपायरी डेट वाली चीजें हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसे महान शख्स जिन्होंने एक्सपायरी डेट वाली खाने की चीजों के साथ कुछ अजीबो-गरीब प्रयोग किया है और उसके बाद उसी ने एक चौंका देने वाला खुलासा भी किया है। यह खुलासा वाकई में हैरान कर देने वाला है। इस शख्स के कई महीनों तक ऐसा करने के बाद ये खुलासा किया है। बता दें कि ये कोई आम इंसान नहीं है। बल्कि एक बड़ी मार्केट चेन के संस्थापक हैं।
तो आई आपको बताते हैं कि यह शख्स मॉम्स ऑर्गेनिक मार्केट के संस्थापक और सीईओ स्कॉट नैश हैं। इन्होंने कई दिनों से एक्सपायर्ड हो चुके दही को खाया है। इसके बाद टाॉर्टिलास को खाया। जो करीब एक साल पहले से ही एक्सपायर्ड हो चुका था।
नैश के मुताबिक ये एक तरह का एक्सपेरीमेंट था। जिसमें कई हफ्तों और महीनों पहले एक्सपायर्ड हुई चीजों को खाना था। नैश द्घारा किए गए एक्सपेरीमेंट में वह यह बताना चाहते थे कि खाने वाली चीजों पर लिखी हुई एक्सपायरी डेट का असल में कोई मतलब होता ही नहीं है।
इस एक्सपेरीमेंट की जब अवधी पूरी हो गई तो उन्होंने देखाा कि खाने वाली ज्यादातर चीजों पर अंकित एक्सपायरी डेट ज्यादा मायने नहीं रखती है। क्योंकि खाने वाली चीजों के बारे में यह पूरी सुनश्चित नहीं किया जा सकता कि वो कब तक ठीक रहेंगी। निर्माता की ओर से भी यह तारीख तब की दी जाती है जब उसे यह लगता हो कि एक निश्चित समय के बाद इसका स्वाद खत्म हो जाएगा। जैसे डेली मीट,अनपॉश्चेराइज्ड मिल्क और चीज आलू,जिन्हें गर्म नहीं किया जा सकता है। इसलिए एक्सपायर्ड होने के बाद इन्हें फेंक देना ही सही विकल्प होता है।