आप और हम सभी लोग बर्फ का इस्तेमाल अक्सर गर्मियों के दिनों में केवल ठंडे पेय पदार्थों में ही करते हैं। लेकिन बर्फ के टुकड़ों का उपयोग केवल ठंडे पेय पदार्थो में ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी बर्फ के कई सारे फायदे हैं जिससे आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं।
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लोग अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए ना जानें कितनी महंगी-महंगी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल पाता है। तो आइए जानते हैं आप किन-किन फायदों के लिए बर्फ के टुकड़ों को अपने ब्यूटी रूटीन में इस्तेमाल कर सकते हैं।
1.आंखों की पफीनेस कम करें
बहुत बार कई कारणों की वजह से आंखों में परेशानी होने लगती है। कभी-कभी तो आंखों के आसपास सूजन भी आ जाती है। जिसकी वजह से आपकी ब्यूटी पर भी अच्छा खासा फर्क पड़ता है। इसलिए बर्फ के टुकड़ों को 10-15 मिनट तक एक मुलायम कपड़े में लपेटकर इसे आंखों के ऊपर थोड़ी देर के लिए रखने से आंखों में काफी राहत मिलती है।
2.पिंपल्स से छुटकारा
आजकल के समय में ज्यादातर लोग पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लिए बर्फ के टुकड़े फायदेमंद होते हैं। बर्फ के टुकड़ों को पिंपल्स वाले एरिया पर लगाने से जल्द ही पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।
3.चेहरे की चमक
कॉटन के कपड़े में बर्फ लपेटकर कुछ मिनटों तक चेहरे पर रब करने से चेहरे पर चमक आती है।
4.थ्रेडिंग के दर्द में राहत
अक्सर ऐसा होता है थ्रेडिंग करवाने के बाद किसी-किसी को बहुत दर्द होता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए बर्फ सबसे अच्छा उपाय है। थे्रडिंग के बाद होने वाले दर्द वाली जगह पर बर्फ के टुकड़ों की मालिश करने से दर्द कम होता है। इसके साथ ही रेडनेस भी खत्म हो जाती है।
5.सनबर्न में सुरक्षा
धूप में निकलने से चेहरे पर काफी प्रभाव पड़ता है। धूप की वजह से स्किन जल जाती है और पूरे चेहरे पर रेडनेस हो जाती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए बर्फ के टुकड़ों का प्रयोग करना अच्छा होता है।