एक कटोरी दही खाने से आपके शरीर में से आधी बीमारियां जड़ से खत्म हो जाती हैं। आपने कई फायदे दही खाने के अपने बुजुर्गों से जरूर सुने होंगे। दही को प्रोबायोटिक भी कहते हैं जो पेट और पाचन तंत्र को सही रखते हैं। अक्सर आपने सुना होगा कि पाचन तंत्र और पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दही दूर कर देती है।
अगर आप रोजाना दही खाते हैं तो आपको कभी भी गैस की परेशानी नहीं होगी। दही में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं जो बेहद फायदेमंद होते हैं। विटामिन बी6 और बी 12 दही में होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत सहेतमेंद होता है। इसके साथ दही में प्रोटीन और कैल्शियम भी फायदेमंद होती है। पाचन तंत्र में दही के अंदर पोटेशियम बहुत मददगार होता है।
गैस की परेशानी
गैस की परेशानी को दही शरीर से दूर करती है। कई लोगों को खाने के बाद गैस बनने की समस्या होती है उनके लिए दही खाना बहुत फायदेमंद है। शरीर का पीएच संतुलन दही से नियमित रहता है साथ ही पेट की गर्मी को भी दही शांत करती है और गैस होने से बचाती है। इसके अलावा दही खाने को सही से पचा देती है और पाचन तंत्र को मजबूत करती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
दही का सेवन स्किन के लिए लाभदायक होता है। दही आपके चेहरे से लेकर सिर के बालों तक के लिए अच्छी होती है। दही के साथ बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल होती है इसके साथ ही रंगत भी निखरती है। इतना ही नहीं दही के इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग भी खत्म होती है। दही बालों को बालों में लगाने से रूसी और खुश्की दूर होती है।
हड्डियां मजबूत
दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि दही में कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा दही खाना दांतों और नाखूनों के लिए भी लाभकारी होता है।