मुकेश धीरूभाई अंबान एक भारतीय व्यवसायी हैं जिनका देश दुनिया में बहुत बड़े स्तर पर कारोबार चलता है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भारत के सबसे स्टाइलिश बिजनेसमैन में से एक हैं। वह अंबानी की मुंबई इंडियंस टीम को संभालती हैं और एक प्रसिद्ध परोपकारी भी हैं।
उनके तीन स्टाइलिश बच्चे और 2 बहुएं हैं। इस उम्र और जिंदगी के पड़ाव पर भी नीता अंबानी खुद को व्यस्त और खूबसूरत रखती हैं। नीता अंबानी पारिवारिक और व्यावसायिक कार्यों के लिए वास्तव में अच्छी तरह से तैयार होती हैं। उनके खूबसूरत लुक के पीछे उनके मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर हैं।
नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनकी बहू श्लोका अंबानी भी कॉन्ट्रेक्टर की सेवाएं लेती हैं। आपको बता दे, मिकी कांट्रेक्टर एक सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह फिल्म हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, मोहब्बतें, माई नेम इज खान, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, डॉन, वीरे दी वेडिंग, गुड न्यूज़ और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।
मिकी कॉन्टैक्टर के ग्राहकों में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा आदि जैसे बॉलीवुड की बड़े अभनेत्री हैं। लेकिन वो नीता अंबानी के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं।
हर कोई मिकी कॉन्ट्रैक्टर की सर्विस अफोर्ड नहीं कर सकता। वह मुंबई में प्रति व्यक्ति प्रति दिन 75000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच चार्ज लेते हैं। अपने संघर्ष के दिनों में मिकी कॉन्ट्रैक्टर ब्यूटी पार्लर में हेयरड्रेसर था। उन्हें अभिनेता हेलेन द्वारा फिल्म व्यवसाय में शामिल होने के लिए कहा गया था।
जब से वो आज तक इन मेकअप के काम से काफी ज्यादा पैसा कमाते है। नीता अंबानी अपनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। आये दिन सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट उनके चाहने वालो का दिल लूट लेते है।