जानवरों के प्रति क्रूरता कोई नया विषय नहीं है। ऐसी कई घटनाओं की खबरें इन दिनों लगातार आ रही हैं। सोशल मीडिया के इस युग में अलग-अलग जानवरों परेशान करने वाले वीडियो आसानी से मिल सकते हैं। जहां कुछ वीडियो में इंसानों को जानवरों को मौत के घाट उतारते हुए दिखाया गया है, वहीं दूसरों को जानवरों की सुरक्षा की परवाह किए बिना सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है।
आज हम यहाँ एक वीडियो लेकर आए हैं जिसमें दो लड़कों को एक भैंस के प्रति क्रूरता का कर्म भुगतते हुए दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक बाइक से जा रहे थे आगे हम आपको कुछ बताए आप वीडियो को खुद ही देख ले
वीडियो देखें:
Instant karma 😂 pic.twitter.com/jNFMfEf9Fm
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) April 30, 2023
जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि मवेशियों का झुंड सड़क पर खड़ा नजर आ रहा है जबकि बाइक सवार दो युवक सड़क पर उनकी ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को युवकों के पीछे सवार एक व्यक्ति ने कैद किया है। जैसे ही बाइक सवार युवक मवेशियों के करीब आते हैं, पीछे बैठा लड़का एक भैंस को लात मार देता है।
लेकिन इसका कर्म उसे तत्काल ही भोगना पड़ता है। पहले तो भैंस को लात मारने वाला युवक बाइक से गिर गया और बाइक सवार युवक बाइक पर नियंत्रण करने में नाकाम रहने पर सड़क पर फिसल गया।
वीडियो देखने में काफी पुराना लग रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। सीसीटीवी इडियट्स द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो को 834K से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके अलावा, वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंसी का दंगल शुरू कर दिया है और नेटिज़ेंस इसे बड़े पैमाने पर साझा कर रहे हैं।