अपने देश में किसी की शादी हो और बरात जाते वक्त डांस न हो ऐसा हो नहीं सकता है। सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई सारे वायरल वीडियो मिल जाएंगे जिसको देखने के बाद आप सभी काफी तेजी से हंसते होंगे। लेकिन आज की कहबै में हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखने वाले है जिसे देखकर ये तो पक्का है कि आपके पास शब्दो की कमी हो जाएगी। अपने अभी तक लोगों के शादी में नागिन डांस, मुर्गा डांस हुए रायता डांस देखा होगा लेकिन आज आप देखे भूसा डांस।
इस भूसा डांस को देखकर आपको पक्का विश्वास हो जायेगा लोग कुछ भी कर सकते है। शादियों में नाचने के लिए अक्सर पंजाबी संगीत बजाया जाता है, लेकिन 90 के दशक का संगीत आज भी काफी फेमस है। सात समंदर पार इसका प्रमुख उदाहरण है। फिल्म 'विश्वात्मा' का ये गाना आज भी सभी जगहों पर खूब बजाया जाता है। बरात के दौरान ये गाना बज रहा होता है और मौजूद बाराती बेधड़क डांस कर रहे होते हैं, जैसा कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।
ये लोग हैं अपने हाथों में पुआल( भूसा ) लेकर दौड़ते हुए एक दूसरे से टकराते हैं एक दूसरे को मारते हुए नजर आ रहे है। अब यहाँ पर एक सवाल आता है क्या ये डांस चल रहा है? खैर ये कोई नया वीडियो नहीं है अपने यहाँ के बारातियों का इससे पहले भी कुछ वीडियो वायरल हुए थे जो सभी का खूब मनोरंजन करते है।
वायरल वीडियो को बहुत लोगों ने देखा है वही वीडियो को लाइक करने वालों की संख्या 4,989 से अधिक है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर लिखता है "पीओवी: तुम देसी शादी में हो"। एक और यूजर लिखता है "ऊपर मेरी जान"। इसके साथ ही कई सारे यूजर ने वीडियो के निचे दिल और फनी वाले इमोजी भी कमेंट किए।