इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है और सभी को इसका इंतज़ार हर साल बेसब्री से रहता है। ऐसे में आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आने वाले सीजन के लिए अपने कप्तान और उप कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि पिछले सीजन तक दिल्ली के कप्तान ऋषब पंत थे, लेकिन कार एक्सीडेंट के बाद वो इस पुरे आईपीएल 16 से बाहर हैं, ऐसे में दिल्ली को नया कप्तान चुनना पड़ा है।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस आने वाले आईपीएल 16वें सीजन के लिए टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर को दी है। वार्नर इसे पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके है। वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद की टीम 2016 में चैंपियन भी बानी थी।
आपको बता दें की वार्नर ने अपने आईपीएल करियर की शुरआत दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही 2009 में की थी। जिसके बाद वो 2013 तक दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे उसके बाद 2014 -2021 तक वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रहे। जिसके बाद 2022 मेगा ऑकशन में दिल्ली की टीम ने फिर से वार्नर को 6.25 करोड़ में ख़रीदा और 2022 सीजन में वार्नर के बल्ले से 150 स्ट्राइक रेट से 432 रन निकले। जिसमें पांच अर्धशतक भी शामिल थे।
वहीँ अक्षर पटेल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। अक्षर पटेल दिल्ली की टीम के साथ 2019 में जुड़े थे जिसके बाद से वो इस टीम के लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे है और अब वो टीम के एक अहम सदस्य भी है। टीम के लिए कई बार गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर चुके है और हाल ही में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
वहीँ दिल्ली इस सीजन अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाएंट्स के साथ लखनऊ में खेलेगी। वहीँ ऋषभ पंत की जगह अभी किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है वो अभी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन चोट के कारण वो इस साल पुरे सीजन एम् नहीं खेल पाएंगे। वहीँ इस बार दिल्ली की टीम में पृथ्वी शॉ, फिलिप सॉल्ट, राइली रूसो, सरफराज खान, एनरिच नोर्त्जे जैसे कई स्टार खिलाड़ी शामिल है।