आईपीएल में शनिवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। जहाँ LSG ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए है। जिसके जवाब में केकेआर की टीम जीत से बस दो रन दूर रह गयी। रिंकू सिंह का एक बार फिर कमाल देखने को मिला और उनकी तूफानी पारी से केकेआर की टीम 175 रन तक पहुंच पाई और इस रोमांचक मुकाबले में LSG ने एक रन जीत हासिल की लेकिन चर्चा हर जगह रिंकू सिंह हो रही है। लोगों का कहना है की इस पारी को देखने के बाद भी अगर रिंकू सिंह को भारतीय टीम में नहीं लिया जाता है तो इसमें नुकसान भारतीय टीम का ही होगा।
LSG ने पहले बैटिंग करते हुए निकोलस पूरन की 58 रन की पारी के दम पर 176 रन बनाए। जिसके जवाब में केकेआर की तरफ से जेसन रॉय ने 45 रन और फिर मिडिल आर्डर में बैटिंग करते हुए रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और अंत तक लड़ाई लड़ी। हालंकि वो अपनी टीम को इस बार जीत नहीं दिला पाए लेकिन अपनी इस 67 रन की पारी से उन्होंने सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जरूर जीता। इस दौरान रिंकू ने सिंह कई रिकॉर्ड भी बनाए। रिंकू सिंह ने अपंनी के पारी के दौरान नवीन उल हक़ की गेंद पर 110 मीटर लम्बा छक्का मारा जो इस आईपीएल का पांचवां सबसे लम्बा छक्का है। आईपीएल 2023 में सबसे लम्बा छक्का फाफ डु प्लेसिस ने 115 मीटर का मारा है।
वहीँ इस पारी के दम पर रिंकू सिंह के इस सीजन में 59. 25 की औसत से 14 मैचों में 474 रन बनाए है। रिंकू सिंह का इस सीजन सबसे बेस्ट बैटिंग एवरेज है। वहीँ पांच नंबर या उसे नीचे बैटिंग करते हुए रिंकू सिंह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा (474) रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है। रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट भी 150 का रहा है। इस सीजन उनके बल्ले से 31 चौके और 29 छक्के निकले है। इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रिंकू चौथे नंबर है। वहीँ चेस करते हुए रिंकू का इस साल बल्ला अलग ही रंग में दिखा है। रिंकू ने इस सीजन में 7 पारियों में 152. 50 की औसत से 305 रन बनाए है। उनका स्ट्राइक रेट भी 174 का रहा है। वहीँ इन 7 पारियों में 4 बार वो अर्धशतक लगा चुके है। वहीँ आईपीएल 2023 के 20 वे ओवर में रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 9 छक्के लगाए है। इस मामले में वो धोनी से भी आगे है। धोनी ने 20 वे ओवर में 7 छक्के लगाए है।
रिंकू का यह फॉर्म देख लोगों ने उनकी खूब तारीफ़ की और कहा, "अगर लॉर्ड रिंकू सिंह इसके बावजूद भारत के लिए नहीं खेलते हैं तो फिर ये रिंकू का नुकसान नहीं भारतीय टीम का नुकसान है। वहीँ एक यूजर ने लिखा, "आईपीएल 2023 पूरी तरह से रिंकू सिंह के नाम रहा। एक यूजरने लिखा,"रिंकू सिंह ने स्टैंडर्स इतना हाई सेट किया हैं कि अगर वह 3 गेंद में 18 रन चेस नहीं कर पाते हैं तो हमें निराशा होती है।"वहीँ विरोधी टीम के गेंदबाज़ रवि बिश्नोई ने बह रिंकू की तारीफ़ करते हुए कहा,"हम रिंकू सिंह को गेंदबाजी करते हुए हर गेंद पर टेंशन में थे। मैंने ऐसी बल्लेबाजी कभी नहीं देखी।