BREAKING NEWS

अष्टमी और नवमी: चैत्र नवरात्रि में कब है अष्टमी और नवमी जानें सही तिथि◾AAP और BJP के बीच शुरू हुआ नया विवाद, CM केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर में लिखा- तानाशाह ◾कांग्रेस नेता ने CBI को लिखा पत्र,शाह के कोनराड संगमा सरकार को भ्रष्ट बताने वाले बयान की जांच की मांग की◾ED दिल्ली आबकारी नीति मामले में दूसरे पूरक आरोप पत्र के लिए तैयार, जुटाए कुछ और अहम सबूत◾दुबई से लाया Duty Free शराब, फ्लाइट में ही बनाने लगा पैग, अनुचित व्यवहार करने पर दो लोग गिरफ्तार◾PM मोदी ने डॉ. लोहिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा- दूरदृष्टि को साकार करने के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत◾कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के चेक-पोस्ट पर 1.90 करोड़ नकदी की गई जब्त◾आज का राशिफल (23 मार्च 2023)◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुमार मंगलम बिरला, एसएम कृष्णा समेत इन दिग्गजों को पद्म पुरस्कार से नवाजा, देखें लिस्ट ◾मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, गौतम अडाणी अरबपतियों की लिस्ट में 23वें स्थान पर खिसके◾भारत के कड़े रूख के बाद हरकत में आई ब्रिटेन सरकार, भारतीय उच्चायोग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा ◾कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबूराव चिंचानसुर ने थामा कांग्रेस का दामन ◾सेना में जेएजी पद पर भर्ती के लिए विवाहितों को अपात्र घोषित करना तर्कपूर्ण: केन्द्र ने कोर्ट से कहा◾दिल्ली में फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई तीव्रता ◾झारखंड विधानसभा में BJP नेता ने कुर्ता फाड़ा, CM हेमंत सोरेन ने कहा भाजपाइयों ने सदन की गरिमा तार-तार कर दी◾Gang-rape Case: बिलकिस बानो के दोषियों को सुप्रीम झटका, समयपूर्व रिहाई के खिलाफ की जाएगी सुनवाई ◾ अयोध्या में श्री राम मंदिर के सपरिवार करूंगा दर्शन - शिवपाल यादव◾‘आप विदेश नहीं, अपने पूर्वजों के घर आए हैं’, दक्षिण कोरिया के भिक्षुओं से बोले CM योगी ◾मध्यप्रदेश में बर्बाद हुई फसल को बनाया जा रहा है सियासी मुद्दा, किसानों को बुरा हाल ◾नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात से किया गया गिरफ्तार ◾

नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया, जानें किस-किसके नाम हैं शामिल

देश के लिए टोक्यो खेलों में व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया के नाम की सिफारिश बुधवार को खेल रत्न पुरस्कार के लिए की गई। इस बार अभूतपूर्व कुल 11 खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार 

तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली के नाम की सिफारिश भी चयन समिति ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए की।

सुनील छेत्री देश के पहले फुटबॉलर 

दिग्गज सुनील छेत्री इस सम्मान के लिए चुने गए देश के पहले फुटबॉलर बने। पिछले साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि 2016 रियो खेलों के बाद चार खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। तोक्यो पैरालंपिक (24 अगस्त से पांच सितंबर) में हिस्सा लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी विचार करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में विलंब किया गया।

सुमित अंतिल और कृष्णा नागर को भी खेल रत्न पुरस्कार

तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अवनि लेखरा और मनीष नरवाल, भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और बैडमिंटन खिलाड़ियों प्रमोद भगत और कृष्णा नागर को भी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना जो पिछले साल पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की संख्या से आठ अधिक है।

शिखर धवन अर्जुन पुरस्कार 

क्रिकेटर शिखर धवन, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज और ऊंची कूद के निषाद कुमार अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हैं। ओलंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों को भी अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।